Sunday, June 21, 2020

तेल कंपनियों ने लगातार सौलहवें दिन बढ़ाए तेल के दाम- आज की बड़ी ख़बरें

तेल कंपनियों ने रविवार को फिर पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोत्तरी की है.

आज पेट्रोल के दामों में 0.35 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दामों में 0.60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है.
भारत की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 79.23 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 78.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
छह जून के बाद से तेल कंपनियों ने हर दिन तेल के दाम बढ़ाए हैं.
इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल पर 7.97 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 8.88 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं
भारत में तेल कंपनियां अब डायनमिक प्राइसिंग के आधार पर तेल के दाम तय करती हैं और हर दिन तेल के दाम घटा-बढ़ा सकती हैं. बीते दो सप्ताह से तेल कंपनियों ने तेल के दामों हर दिन बढ़ोत्तरी की है.
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home