Wednesday, June 17, 2020

कानपुर में कोरोना संक्रमण नहीं हो रहा है कम, बढ़ रहे हैं लगातार कोरोना संक्रमित मरीज

कानपुर। जनपद में बढ़ रहे हैं लगातार कोरोना संक्रमित मरीज, एक व्यक्ति इलाज के दौरान ठीक होने के बाद फिर दोबारा संक्रमित हो गया ।

आज मंगलवार को कानपुर में 40 कोरोना के नए केस आए सामने, इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 763 पहुंच गया। वही कोरोना वायरस से अब तक 27 लोगों की जान भी जा चुकी है।
कानपुर के लिए थोड़ी राहत भरी खबर यह है कि, इलाज के दौरान 25 लोग स्वस्थ हुए जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इसी प्रकार अब तक 451 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्हीं व्यक्तियों में एक व्यक्ति की आज फिर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फिलहाल कानपुर में आज 40 नए केस आने के साथ कानपुर में 285 केस एक्टिव हैं 1 अन्य जनपद का केस जनपद कानपुर नगर के पोर्टल से स्थानांतरित कर दिया गया है।
कानपुर जनपद में 40 धनात्मक केस – मेडिकल कालेज, बिधनू , मंगलाविहार, फूलबाग, गोविंद नगर, परमट, जूही नहरिया, शिवराजपुर, इटावा बाजार, नरवल, कमला टावर, केशव पुरम, परमपुरवा एवं नवाबगंज कानपुर नगर क्षेत्रों से आए हैं। लेटेस्ट खबरें पढ़ने व देखेने के लिए

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home