Wednesday, June 17, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वच्छता समिति/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक:*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वच्छता समिति/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक:*


*जिलाधिकारी ने दिए समस्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराने के निर्देश:*

*उन्नाव दिनाँक 17 जून 2020 (सूचना विभाग)*

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में पंचायती राज एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। 
       
        समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी  द्वारा एन ०ओ०एल०बी० के अन्तर्गत निर्मित कराये जा रहे शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य 25 जून 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाभार्थियों द्वारा शौचालय निर्माण की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।
           जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों के खातों में जो धनराशि प्रदर्शित हो रही है उसे तीन दिवस में लाभार्थी के खातों में हस्तान्तरित या जनपद स्तर लाभर्तिवार सूची बनाकर वापस करने के निर्देश समस्त खण्ड विकास  अधिकारी को दिए गये।
            शौचालय निर्माण के उपरान्त जिन शौचालयों की फ़ोटो अपलोडिंग पूर्ण करा ली गयी है उनकी फ़ोटो अप्रूवल का कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
             जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतो में जो सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है उनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए जाए एवं साथ ही उनका निर्माण कार्य जो शासन से शासनादेश प्राप्त हुए है उसके अनुसार ही  कराये।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति,जिला विकास अधिकारी, श्री राम उजागर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी०आर०डी०ए) एवं समस्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।

*जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।*

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home