Sunday, June 7, 2020

केएलएफ के हथियार सप्लायर को एटीएस ने हापुड़ से दबोचा

केएलएफ के हथियार सप्लायर को एटीएस ने हापुड़ से दबोचा


 उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने हथियार सप्लायर जावेद को रविवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया है, वह किठौर थाना क्षेत्र में राधना गांव का रहने वाला है, और वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) को हथियार सप्लाई कर रहा था, उससे कुछ हथियार और रुपये भी बरामद हुए हैं, कुछ महीने पहले एटीएस ने आशीष नामक सप्लायर को गिरफ्तार किया था, वह भी खालिस्तानी आतंकियों से मिला हुआ था, आशीष ने पूछताछ में जावेद का नाम भी बताया था तब से एटीएस को उसकी तलाश थी, रविवार को जब एटीएस राधना गांव पहुंची तो जावेद वहां से फरार हो गया, एटीएस उसका पीछा करती हुई हापुड़ तक पहुंची और वहां एक मार्बल की दुकान से उसे गिरफ्तार कर लिया गया, सूत्रों की माने तो जावेद के खिलाफ पंजाब में मुकदमा दर्ज है इसमें वह वांटेड भी था, फिलहाल उससे मेरठ में पूछताछ चल रही है

हापुड़ संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home