तीन गोवंश की हत्या के बाद जागा गंगा घाट नगर पालिका प्रशाशन।
तीन गोवंश की हत्या के बाद जागा गंगाघाट नगर पालिका प्रशासन।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कल ही राजधानी मार्ग स्थित डिवाइडर पर लगे नगरपालिका के खंभों पर करंट उतरने से 3 गोवंश ने अपनी जान गवा दी थी । बताते चलें कि एक हादसा पूर्व में हो चुका था।जिसमें एक गाय को चिपकने से स्थानीय लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर बचा लिया था । लेकिन नगरपालिका ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कल फिर से 3 गायो की जान खम्बो पर उतरे करंट की चपेट मे आ जाने से होगई। गोवंश की हत्या के बाद नगरपालिका की नींद से जागी और मामले को संज्ञान में लेते हुए आज डिवाइडर पर स्थित नगर पालिका के खंभों की जांच प्रक्रिया चालू की गई व खामियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यदि गंगाघाट नगरपालिका की नींद यदि पहले हादसे के बाद टूट जाती तो फिर से ये हादसा न होता।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home