कानपुर नगर निगम के इतने कर्मी कोरोना संक्रमित: बिल्डिंग सील, मचा हड़कंप,loja virtual gratis
कानपुर में कोरोना रोज़ अपना कहर बढ़ता जा रहा है, कल शाम को 50 कोरोना पोस्टिव आने के बाद अब नगर निगम कानपुर तक कोरोना ने अपने पैर पसार लिए है। बताते चलें कि नगर निगम का कार्यलय शहर के बीचों बीच स्थित है। शहर के मध्य में कोरोना के तीन एक्टिव केस पाए जाने पर हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले काकादेव, स्वरूप नगर, काकादेव ग्वालटोली में कोरोना के केस आ चुके है।बताते चले कि नगर निगम के तीन कोरोना पॉजिटिव कर्मियों में एक कर्मी गुरुवार को कार्यालय भी आया था। इसके बाद नगर निगम बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव कर्मियों को भर्ती कराया गया है और इसकी जांच की जा रही है कि वे और किसके संपर्क में रहे है। तीन कर्मियों में दो कर्मी सफाई कर्मी है जबकि एक स्वास्थ विभाग नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत है। मुख्य नगर स्वास्थ अधिकारी ने बताया है कि बिल्डिंग को sanitize कराया जा रहा है।
Labels: Kanpur


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home