Friday, July 10, 2020

जिलाधिकारी अपडेट 10 जुलाई 2020 कानपुर नगर।


जिलाधिकारी अपडेट 10 जुलाई 2020 कानपुर नगर। शहर के एंट्री प्वाइंट जाजमऊ में जल भराव की समस्या को देख  तत्काल  इस लॉकडाउन के 2 दिनों के अंदर दूर कराने के निर्देश। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण प्रणाली को सक्रिय किया जाये। मेडिकल वेस्ट उसके निर्धारित मानक के अनुसार हो इसके लिए निरीक्षण किया जाये। सिंचाई विभाग अपनी नहरों से निकलने वाले वेस्ट को एकत्रित कर उसकी रिसाइकिल कराएं। सर्विलांस  टीम  जो घर घर सर्वे कर रही है सर्वे की पूरी सूची बिंदुवार निर्धारित प्रारूप में बनायी जाये, कोविड पॉजिटिव मरीज  पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद  उसे  कब अस्पताल लाया गया  कितना समय  उसे एडमिट करने में लगा तथा उसका क्या इलाज हो  चल रहा है, उसकी क्या स्थिति है , पूरी सूचना  एकत्र की जाये तथा उसके सम्पर्क में आने वालों की ट्रेसिंग करते हुए युद्ध स्तर पर सभी के सैम्पल लिए जाये। सभी भर्ती मरीज व कोरोनटिन में भर्ती मरीजों को आयुष विभाग द्वारा उन्हें काड़ा दिया जाये।
उक्त निर्देश आज  श्रीमती कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव, खेल एवं ग्रामीण       अभियंत्रण विभाग ,उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सर्किट हाउस सभागार में बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जाजमऊ प्रवेश करते हुए जल भराव की समस्या को 2 दिनों के अंदर इस लॉकडाउन अवधि में   entry-point के  जलभराव की समस्या को तत्काल दूर करे  एन0एच0ए0आई 0इस दो दिनों के लॉकडाउन में ही इस समस्या का निस्तारण करे इस हेतु    लगाए गए मजदूरों को मास्क, सैनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए यह कार्य  कराना है 2 दिन के बाद मुझे यह कार्य पूर्ण मिले यह सुनिश्चित किया जाए। तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में जहाँ भी जलभराव की समस्या  हो तत्काल  पंप लगाकर जल निकासी करायी जाये  तथा किस कारण से जलभराव हो रहा है उसका भी ठोस निस्तारण हो यह सुनिश्चित किया  जाए ।बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग अभियान, "दस्तक' अभियान के तहत जो कर्मी घर घर जाकर लोगों को विभिन्न बीमारियों के विषय में जागरूक कर रहे हैं, वे लोगों को कोरोना महामारी  के विषय में भी जागरूक करें तथा यह सूची बनाएं कि उनके घर में किसी व्यक्ति को जुखाम, खांसी बुखार या गंभीर बीमारी से कोई  ग्रसित तो नहीं है यदि कोई व्यक्ति ऐसा मिलता है , जो गंभीर बीमारी से ग्रसित है या उसमें कोरोना के  लक्षण हो तो तत्काल उसकी  कोरोना जांच कराई जाए। इस टीम द्वारा लोगों को सफाई रखने तथा लोगों को खानपान के विषय में भी बताना है कि कोविड  प्रोटोकॉल , सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क  आदि का प्रयोग करना है , दिन में कई बार साबुन से हाथ  धोना है ।  प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से ही उन्हें कार्य करना है । उन्होंने समीक्षा में निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले वेस्ट के लिए कार्य योजना तैयार की जाये इसके लिए संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ जैसे पार्ले, हल्दीराम अन्य और भी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उक्त प्रोडक्ट से निकलने वाले वेस्ट  के निस्तारण हेतु कार्य योजना तैयार करते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले कचरे को एक सरकारी भूमि पर एकत्रित करते हुए उसका सुव्यवस्थित तरीके से डिस्पोजल कराया जाए जिससे कि खाद , निकले वेस्ट को          रिसाइकिल किया जा सके जिससे सम्बन्धित ग्राम सभा की कुछ आय भी हो सकेगी।  उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरों  से निकलने वाले वेस्ट को कलेक्ट कर उसका समुचित निस्तारण कराया जाए यह भी आकलन किया जाए कि किस नहर से कितना वेस्ट निकला। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 दिन का लॉकडाउन लगाया है समस्त जनपदवासी कोरोना महामारी के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल  को माने । मास्क लगाकर ही घर से निकले ,साबुन से हाथ धोते रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन करें स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार नागरिक बने। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोरोना पॉजीटिव मरीजो कि  मृत्यु होना चिंता की बात है इसके  दृष्टिगत जो भी मरीज भर्ती हुआ है उनकी स्थिति पर  निगरानी रखी जाए तथा जो मरीज आ रहे हैं उनमें किस स्थिति में आए,वे  कब एडमिट हुए , उनका क्या इलाज चल रहा है ,इस पर भी गहनता से नजर रखी जाए और सभी…

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home