प्रकाशनार्थ: 18जुलाई,उन्नाव।भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आज शनिवार को बांगरमऊ विधानसभा सम्मेलन में बूथ, सेक्टर,जिला,क्षेत्र के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद करते
प्रकाशनार्थ:
18जुलाई,उन्नाव।भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आज शनिवार को बांगरमऊ विधानसभा सम्मेलन में बूथ, सेक्टर,जिला,क्षेत्र के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद करते हुए उपचुनाव में विजय संकल्प के साथ जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हम जिस विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन में उपस्थित है वहां पर उपचुनाव भी जल्द ही होने हैं। इसके लिए हमकों अपने क्षेत्र में जागरूक रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है।इसलिए उपचुनाव भी पूरी तैयारी के साथ आप सभी को लड़ना है।सुनील बंसल ने सभी कार्यकत्र्ताओं, जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रदेश के सभी बूथों का सत्यापन भी अगले सप्ताह से आरंभ होने वाला है जिसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी है।बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन के दौरान सतत् सम्पर्क और संवाद भी बूथ पर सुनिश्चित करते हुए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन के बीच लेकर जाना है।अगर हमने ठीक से सत्यापन का कार्य कर लिया तो हमकों चुनाव में कोई समस्या नहीं होगी।इसके साथ ही हमें विधानसभा के सभी 395 बूथों पर आईं टी के कार्यकर्ताओं की एक टीम भी तैयार करनी है क्योंकि जहां अन्य राजनीतिक दल इस महामारी के दौरान केवल अखबारों में बयानों तक ही सीमित रहे वहीं भाजपा अपने आईं टी विभाग के माध्यम से लगातार अपने कार्यकर्ताओं के संपर्क में रही।
बंसल ने कहा कि आपदा को भी अवसर के रूप में बदलने की क्षमता रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन संकट की इस घड़ी में हम सबको प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने हम सबका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें इस आपदा को एक चुनौती के रूप में लेना है और संकट की इस घड़ी में पार्टी के लिए एक ही मूल मंत्र है और वह है सेवा के लिए ही संगठन है।जिसके बाद पूरी पार्टी जन-सेवा के लिए तैयार होकर उतरी ताकि गरीबों को कोई तकलीफ न होने पाए।प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा न रहे और जरूरत का सभी सामान उनके पास उपलब्ध हो।
सुनील बंसल ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को महत्वपूर्ण बताया और कहा की इसी एक वर्ष में सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35Aहटाकर उसका भारत में संपूर्ण विलय कराया।राम मंदिर निर्माण का सुनिश्चित किया गया। अन्य देशों से आने वाले हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। सैकड़ों वर्षों से ट्रिपल तलाक का दंश झेल रही हमारी मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक अधिनियम बनाकर उन्हें न्याय दिया गया।
इसके साथ ही कोरोना महामारी के बीच देश में लॉकडाउन लाकर महामारी से बचाव का निरंतर प्रयास किया गया।साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापस भेजने की जिम्मेदारी को सरकार ने निभाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी आहार के माध्यम से सेवा जारी रखी। केंद्र और प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि लौट रहे प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिले।
सांसद डॉ स्वामी साक्षीजी महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मेरी लोकसभा के कार्यकर्ता तन मन धन से आम जनमानस की सेवा में लगे रहे मै उन सभी का सदैव कृतज्ञ रहूंगा।
आज की इस वर्चुअल रैली की अध्यक्षता जिलाद्यक्ष राजकिशोर रावत एवं संचालन जिला महामंत्री अवधेश कटियार ने किया।रैली में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्दुमन जी,राज्य सरकार मंत्री मोहसिन रजा,जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर,अवध क्षेत्र महामंत्री नीरज सिंह,श्रीकांत कटियार,शिव प्रकाश शर्मा,पुरुषोत्तम बाजपेई,मीडिया प्रभारी बिजय द्विवेदी,जिला पदाधिकारी,मोर्चे के पदाधिकारीगण सहित सभी मंडल अध्यक्षगण,मंडल प्रभारी, मंडल के पदाधिकारीगण,सेक्टर प्रभारी,सेक्टर संयोजक,बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
सह सम्पादक
प्रशान्त तिवारी

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home