Saturday, July 18, 2020

फर्रुखाबाद में आठ और कोरोना पॉजिटिव, 317 हुआ आंकड़ा फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिससे संख्या 317 हो गयी है|

फर्रुखाबाद में आठ और कोरोना पॉजिटिव, 317 हुआ आंकड़ा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिससे संख्या 317 हो गयी है|

शनिवार को आयी कोरोना की रिपोर्ट में शहर कोतवाली के लिंजीगंज बाजार में भी 45 वर्षीय व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला है| पक्का पुल निवासी 33 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला मछली टोला निवासी 35 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, शहर की महादेव प्रसाद गली निवासी 38 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के ग्राम खिमसेपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, राजेपुर निवासी 51 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित निकले है|
राजेपुर थाने के दारोगा भी कोरोना पॉजिटिव, थाना होगा सील
शनिवार को आयी रिपोर्ट में राजेपुर के दारोगा कोरोना पॉजिटिव निकले है| रिपोर्ट आने से पूर्व वह लगातार अपनी डियूटी पर रहे| दारोगा के पॉजिटिव आने से डॉ० प्रमित राजपूत के नेतृत्व में टीम थाने आ गयी| अब थाना सील होंने की सम्भावना है| इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के दोबारा कोरोना के सैम्पल लिए जा सकते है| बीते 14 जुलाई को थाने के सभी 47 पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गये थे|
जिससे जिले में कोरोना का आंकड़ा 317 हो गया है| 208 डिस्चार्ज  हो चुके है| 10 की मौत व 99 सक्रिय मरीज है

ब्यूरो फरुखाबाद की रिपोर्ट
|

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home