उन्नाव में चाय के स्थान पर मिलेंगे पीने के लिए काढ़ाः जनपद में चाय/कॉफी/ढाबों व दुकानों में काढा पिलाये:
उन्नाव में चाय के स्थान पर मिलेंगे पीने के लिए काढ़ाः
जनपद में चाय/कॉफी/ढाबों व दुकानों में काढा पिलाये:
उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आम जनमानस से अपील की है कि चाय कॉफी कोल्ड ड्रिंक की जगह पर काढा की मांग कर पीने में प्रयोग करें ताकि कोरोना वायरस का बढते खतरे को कम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद के जनता से कोल्ड ड्रिंक, चाय, कॉफी पीने की जगह काढ़ा पीने पर जोर दिया और दुकानदारों से भी आवाहन किया है कि अच्छी गुणवत्ता युक्त अदरक, तुलसी, कालीमिर्च, गुड आदि डालकर काढे़ को बनाकर लोगों को पीने हेतु जागरूक करे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home