नोएडा में 58,गाज़ियाबाद में 52,लखनऊ में 54 ,मेरठ में 13 और संक्रमित, बुलन्दशहर में 15, मुरादाबाद में विदेश से लौटे छात्रों समेत 13 और पॉजिटिव मिले
नोएडा में 58,गाज़ियाबाद में 52,लखनऊ में 54 ,मेरठ में 13 और संक्रमित, बुलन्दशहर में 15, मुरादाबाद में विदेश से लौटे छात्रों समेत 13 और पॉजिटिव मिले -
लखनऊ- प्रदेश में कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है,आज भी मेरठ मंडल में प्रकोप ज़्यादा ही रहा जिसमे नॉएडा में 58,गाज़ियाबाद में 52,,मेरठ में 13 और संक्रमित मिले,जबकि बुलन्दशहर में 15, हापुड़ में 8 शामली में 6 और मुरादाबाद में विदेश से लौटे छात्रों समेत 13 और पॉजिटिव मिले है। लखनऊ में भी आज 54 मरीज मिले है।
मेरठ में बुधवार को छह महिलाओं समेत 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1011 पहुंच गई है। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 878 नमूने लिये गये थे जिनमें 13 नये कोरोना संक्रमितों में जागृति विहार से 26 वर्षीया महिला, छह वर्षीय बालक, सरूरपुर से 22 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीया महिला, 12 वर्षीय बालक, माछरा से 42 वर्षीय पुरुष, समर गार्डन से 32 वर्षीया महिला, हस्तिनापुर से 53 वर्षीया महिला, सदर कबाड़ी बाजार से 48 वर्षीय पुरुष, मवाना से 10 वर्षीया बच्ची, साढ़े 3 वर्षीय बालक, 32 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर से 30 वर्षीया महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1011 कोरोना मरीजों में से अब तक कुल 701 ठीक हो चुके हैं जबकि 70 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है । मेरठ में अभी 240 कोरोना सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।
मुरादाबाद में बुधवार को 13 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 471 हो गई। आज मिले संक्रमितों में चार संक्रमित किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल के छात्रों केअलावा एक बिजली विभाग का कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमसी गर्ग ने आज देर शाम बताया कि मुरादाबाद में अब तक कुल सैंपल 13918,कुल कोरोना पोजिटिव 471,कुल निगेटिव 12921 के अलावा 348 की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में 471संक्रमितों में से अब तक 351 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 24 की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 96 कोरोना सक्रिय रोगी है । उन्होंने बताया कि किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र पिछले सप्ताह यहां लौटे हैं। विदेश से आने वाले छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते उन छात्रों को विभिन्न स्थानों पर क्वारेंटाइन किया है ताकि उनकी वजह से परिवार के लोग संक्रमित होने से बच सकें। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए।
वाराणसी में बुधवार को 29 और लोगों में कोरोना की पुष्टि के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 525 हो गया । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 444 सैंपलों में से आज 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 525 संक्रमितों में से अभी तक 307 मरीज ठीक हो चुके है जबकि स्वास्थ हुए मरीजों की संख्या 307 है और 198 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीज की आज मृत्यु हो गई। जिले में अब तक सात से अधिक संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 247 है। आज सात हॉटस्पॉट अवधगिरि सोनारपुरा थाना भेलूपुर‚ डीकापुर थाना चौबेपुर‚ एआईआर बटुआपुर थाना चोलापुर‚ मोतीझील थाना भेलूपुर‚ जानकी नगर थाना भेलूपुर‚ पियरी पोखरी थाना चेतगंज एवं काशीपुरा थाना कोतवाली ग्रीन जोन में आए हैं। इस प्रकार अब तक 127 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। ऑरेंज जोन में 19 तथा रेड जोन में 101 हॉटस्पॉट हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 120 है। उन्होंने बताया कि जिले में आज कुल 467 सैंपल लिये गए। इस प्रकार अब तक 12269 सैंपल लिए गये हैं जिनमें से 11609 के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 660 सैंपल के परिणाम आने अभी बाकी हैं। प्राप्त परिणामों में 11084 परिणाम नेगेटिव एवं 525 परिणाम पॉजिटिव हैं।
बुलंदशहर में बुधवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 622 हो गई है । एसीएमओ डॉक्टर रोहतास यादव ने बताया की कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । इन लोगों में खुर्जा के आठ, सिकंदराबाद के तीन, बुलंदशहर और गुलावटी में चार मरीज मिले । जिले में 622 संक्रमितों में से अब तक 458 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 22 की मौत हो गई है । उन्होंने बताया कि जिले में अभी 142 एक्टिव मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दूसरी और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने खुर्जा में हॉटस्पॉट कंटेनमेंट और सरकारी हॉस्पिटल में नियम प्रक्रिया का ठीक प्रकार से पालन न/न करने पर खुर्जा के तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मंगा है, वहीं अस्पताल के दो डॉक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्ठी देने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं !
प्रधान संपादक

हिमांशु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: National News

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home