5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी है और इसी दिन चंद ग्रहण भी लगने वाला है।
5 जुलाई ,चंद्र ग्रहण
5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. यह साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा और इसके बाद आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नंवबर को लगेगा.
5 जुलाई 2020 को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसका सूतक नहीं होगा।
कितने बजे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
उपछाया चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा. इसके बाद यह 9 बजकर 59 मिनट पर अपने सबसे अधिक प्रभाव में होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा. यह ग्रहण लगभग दो घंटे 43 मिनट और 24 सेकेंड तक रहेगा.
साल का तीसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को लगने वाला है.
किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
यह ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा. इस ग्रहण का कुल समय तकरीबन पौने तीन घंटे कहा जा रहा है.
कैसे लगता है चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण?
असल में यह एक खगोलीय घटना होती है. चंद्र ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है. वहीं, सूर्य ग्रहण तब माना जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है.
क्या है ग्रहण सूतक काल?
शास्त्रों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण ही नहीं माना जाता है. इसलिए इस ग्रहण में कोई सूतक काल नहीं लगता है. हालांकि, सामान्य तौर पर ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है और ग्रहण के खत्म होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है
पंडित संदीप तिवारी

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home