Friday, July 3, 2020

पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनान्तर्गत नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षणः

पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनान्तर्गत नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षणः

उन्नाव 03 जुलाई 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उद्योग निदेशालय द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनान्तर्गत नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग टेªड में प्रशिक्षण आरम्भ किया जाना है। जिसमें अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु दिनांक 08 जुलाई 2020 की तिथि निर्धारित की गयी है।
उपायुक्त उद्योग ने आवेदित सम्बन्धित अभ्यर्थी से आह्वान किया है कि  दिनांक 08 जुलाई 2020 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र उन्नाव कार्यालय में उपस्थित होने का कष्ट करें। आवेदक उक्त साक्षात्कार के लिए अपने मूल आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता के साथ निर्धारित स्थान व समय पर उपस्थित हों।

--------------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home