Monday, July 6, 2020

उन्नाव _____ सी ओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हुए शातिर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही पुलिस ने अजगैन थाना अन्तर्गत नवाबगंज टोलप्लाज़ा पर पोस्टरलगाए।

उन्नाव _____ सी ओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हुए शातिर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही पुलिस ने अजगैन थाना अन्तर्गत नवाबगंज टोलप्लाज़ा पर पोस्टर लगाए।

 एक लाख के इनामिया अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस रात दिन एक किये हुए हैं। उन्नाव में भी विकास दुबे की रिश्तेदारिया व राजनीतिक सम्बन्ध है जिसके चलते उन्नाव सहित कई जिलों में पुलिस की तलाश जारी है। ज्ञात हो बीती२/३ जुलाई की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव  में विकास दुबे को एक मामले में पुलिस गिरफ्तार करने गई थी जहां विकास व उसके साथियों ने पुलिस  पर अंधाधुंध फायरिंग कर सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया और जघन्य हत्या कांड को अंजाम दे फरार हो गया जिसके बाद से पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही है जिसके चलते थाना अजगैन अंतर्गत नवाबगंज टोल टैक्स पर पुलिस ने विकास दुबे के संबंध में सूचना देने के लिए पोस्टर लगवाए हैं सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे उन्नाव व आसपास के जिले में ही छिपे होने की पुलिस को संभावना है। गत दिवस उन्नाव न्यायालय परिसर में भी  विकास दुबे द्वारा कोर्ट में सरेंडर किए जाने की संभावना को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  सूत्रों की माने तो विकास दुबे ने बसपा से राजनीति की जिसके चलते उन्नाव में भी कई बसपा नेताओं से उसके संबंध बताए जाते हैं जिसके चलते उन्नाव में कुख्यात अपराधी के छिपे होने की संभावना को लेकर पुलिस की तलाश जारी है.

सह  संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home