जन नेता वसुंधरा राजे हमारी सर्वमान्य नेता : श्रवण कुमार वर्मा
जन नेता वसुंधरा राजे हमारी सर्वमान्य नेता : श्रवण कुमार वर्मा
आज दिनांक २२ जुलाई २०२० को मचकुंड रोड़ पर भाजपा आई टी सैल की बैठक आदरणीय जिलाध्यक्ष श्रृवण कुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। आई टी सैल के संचालित विविध कार्यक्रमों की समीक्षा करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रृवण कुमार वर्मा ने कहा कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने जन जन की नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमंत बसुंधरा राजे सिंधिया जी पर जो अमर्यादित टिप्पणी की है वह निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी धौलपुर इस हनुमान बेनीवाल के बयान की कड़े से कड़े शब्दों में निन्दा करती हैं। बेनीवाल ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमंत बसुंधरा राजे सिंधिया धौलपुर के साथ ही साथ राजस्थान की सर्वमान्य नेता है तथा भारतीय जनता पार्टी की सम्मानीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। राजस्थान में वर्तमान घटनाक्रम चल रहा है वह कांग्रेस की हताशा व कुंठा को प्रर्दशित करता है।
जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा कर अपमानित करने का काम किया है। सुभाषचन्द्र बोस के समय से लेकर आज के समय के कद्दावर नेताओं जैसे शरद पवार, ममता बनर्जी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब सचिन पायलट के साथ ही साथ अन्य नेताओं का अपमान किया है। जिन नेताओं ने कांग्रेस को अपनी कठोर मेहनत व लगन से यहां तक पहुंचाया है।उन्ही को अपमानित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक षणयंत रचने में व्यस्त हैं कभी झूठे फोन रिकॉर्डिंग को पेश कर कभी भाजपा नेताओ के सर झूठे आरोप मढ़ने से अब कुछ हासिल नहीं होने बाला प्रदेश की जनता सब जान चुकी है।
दूसरी तरफ अपने निठल्ले नेताओं के साथ होटलों में मौज मस्ती करने में व्यस्त हैं। यह निकम्मी कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बिफल रही है। एक तरफ राजस्थान की जनता कोरोना की महामारी से त्रस्त है अब तक 550 से ज्यादा मौत हो चुकी है, दूसरी तरफ गहलोत सरकार होटलों के कमरों में मस्त है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सत्येन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक सुखराम कोली, जिला संयोजक आई टी शैल मुकेश सक्सैना,जिला अध्यक्ष आई टी शैल हरेंद्र राव, श्रीभगवान बंसल, रामकुमार दद्दा, हेमंत लोधा, नितिन मंगल,राम त्रिवेदी, राजकुमार शर्मा,अजय राठौर,राजू पाराशर,सचिन जादौन, गिरीश पाराशर, राकेश लोधा, सुंदर शर्मा,मोनू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा
Labels: DHOLPUR


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home