जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजनः जिलाधिकारी ने दिये विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देशः
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजनः
जिलाधिकारी ने दिये विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देशः
उन्नाव 22 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद उन्नाव में औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 23 घण्टें नियमित विद्युत आपूर्ति की जा रही है जोकि अपने आप में एक मील का पत्थर है। उन्होनें इस हेतु जिलाधिकारी तथा अधिशाषी अभियंता, खण्ड-द्वितीय का आभार व्यक्त किया।
नेहरूबाग और अकरमपुर औद्योगिक आस्थान में औद्योगिक कूड़े-कचरे की सफाई के प्रकरण पर जिलाधिकारी द्वारा क्रमशः जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशाषी अभियंता, नगर पालिका परिषद को विशेष अभियान चलाते हुए आगामी शनिवार को सम्पूर्ण साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि गजौली सरहद पर खड़न्जा मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। रोड नं0-01 बन्थर का कार्य पूर्ण कराये जाने की जानकारी अधिशाषी अभियंता, यू0पी0 सीडा द्वारा दी गयी। इस अवसर पर उद्यमियोें ने जिलाधिकारी का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ईज आॅफ डूईंग बिजनेश, वृक्षा रोपण़ तथा उद्योग बन्धु में जनपद उन्नाव का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला उद्योग केन्द्र में निवेश मित्र हेल्प डेस्क तथा समाधान दिवस पुनः आरम्भ किया गया है। जोकि प्रदेश में एक नयी पहल के रूप में स्थापित हुआ है। उद्यमियों नें इस हेतु जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्या के समाधान हेतु उद्योग बन्धु फोरम के अतिरिक्त भी उद्यमियों की समस्या के समाधान हेतु वे सदैव उपलब्ध हंै। उन्होनें उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण के लम्बित होने की स्थिति में तत्काल उनको अवगत करायें, ताकि सम्बंधित विभाग से समस्या का अविलम्ब निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त उद्योग, श्रीमती सविता भारती रंजन, अपर मुख्य अधिकारी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, विद्युत खण्ड-द्वितीय, यू0पी0 सीडा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, ट्रान्सगंगा सिटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आई0आई0ए0, श्री जी0एन0 मिश्रा, अध्यक्ष आई0आई0ए0, उन्नाव श्री मोहन बंसल, श्री कान्ती मोहन मिश्र, श्री महेश्वरी, श्री ए0के0 अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home