Thursday, July 9, 2020

जिलाधिकारी ने किया फतेहपुर चैरासी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकष्मिक निरीक्षणः फतेहपुर चैरासी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गन्दगी देखकर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगीः कान्हा गोशाला ऊगू में निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप निर्माण आदि न पाये जाने पर गठित की तीन सदस्यी जांच कमेटीः

जिलाधिकारी ने किया फतेहपुर चैरासी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकष्मिक निरीक्षणः
फतेहपुर चैरासी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गन्दगी देखकर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगीः
कान्हा गोशाला ऊगू में निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप निर्माण आदि न पाये जाने पर गठित की तीन सदस्यी जांच कमेटीः

उन्नाव 09 जुलाई 2020 (सू0वि0) विकास , स्वास्थ्य , प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कोरोना वायरस के बचाव एवं उनकी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे  प्रयासों की  जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने फतेहपुर चैरासी के सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र का आकष्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्प डेस्क  को  निर्धारित स्थान पर न लगाये जाने  पर नाराजगी व्यक्त की ।  उन्होंने सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में दिवारों पर गन्दगी, डस्टबिन  निर्धारित स्थान पर न रखने , तथा कोल्ड चेन में मानक के अनुरूप व्यवस्था न होने , ओ0 पी0 डी0 में  रोगियों की संख्या कम अंकन होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी ।
        जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा प्रभारी  डा0 प्रेम चन्द्र से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था सही की जाये, जो भी रोगी/ तिमारदार अस्पताल आये कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए थर्मलमीटर से जाचं अवश्य की जाये। जिलाधिकारी के उपस्थित रजिस्टर को चेक  करने के दौरान कर्मचारी श्री रामनाथ तथा श्री राघवेन्द्र वर्मा अनुपस्थित पाये जाने पर बताया गया कि यह कर्मचारी  अपनी मर्जी के अनुसार आते जाते हैं। जिलाधिकारी ने इस प्रकारण को गम्भीरता से लेते हुए कठोर कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये ।  अस्पताल परिसर में पानी की समस्या को तत्काल हल कराने का आश्वासन जिलाधिकारी द्वारा दिया गया कि तत्काल सम्बन्धित ठेकेदार को बुलाकर  पानी की व्यवस्था करायी जाये। अन्यथा की दशा में भुगतान रोकते हुए आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये ।
        जिलाधिकारी द्वारा फतेहपुर चैरासी ब्लाक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती रूक्मिणी  वर्मा ने  बताया कि  सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को बृहद स्तर पर लागू कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं । जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण के दौरान  कार्यालय परिसर में गन्दगी  को देखकर नाराजगी व्यक्त की गयी। तकनीकी सहायक से तालाबों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि बरसात के पहले तालाबों कों ठीक करा लिया जाये । लेखाकार के बारे में जानकारी लेते हुए उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों के बारे में खण्ड विकास अधिकारी से पूछा तथा  कार्य सम्पादन रजिस्टर मुख्यालय पर अवलोकन हेतु लाने के निर्देश दिये गये।  कोरोना वायरस के बचाव के उपायों के बारे में जानकारी हासिल की, यह भी निर्देश दिये गये कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क /सेनिटाइजर आदि को कार्यालय में प्रवेश न दिया जाये। जो व्यक्ति इधर -उधर थूकता या गन्दगी करता पाया जाये उसके विरूध जुर्माना आदि लगाया जाये ।
जिलाधिकारी ने कान्हा गोशाला ऊगू का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप निर्माण आदि न पाये जाने पर  तीन सदस्यी जांच कमेटी गठन करने के निर्देश दिये गये, जिसमें लोक निर्माण विभाग , उपजिलाधिकारी तथा  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गौशाला ऊगू का निर्माण एवं मानक आदि की जंाच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत करेंगें ।
 
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।





Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home