कानपुर अपहरण और हत्या मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्यवाही ,
*कानपुर अपहरण और हत्या मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ASP अपर्णा गुप्ता समेत 4 पुलिस अधिकारी निलंबित*
योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अपर्णा गुप्ता, सीओ मनोज गुप्ता, बर्रा थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रणजीत राय और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है.
कानपुर मामले में बड़ी कार्रवाई, ASP समेत 4 पुलिस अधिकारी निलंबित
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महीने पहले लैब टेक्नीशियन का अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों को गाज गिरी है. इस मामले में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अपर्णा गुप्ता, सीओ मनोज गुप्ता, बर्रा थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रणजीत राय और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा कानपुर अपहरण फिरौती और हत्या मामले में बीपी जोगदंड अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू लखनऊ को तत्काल कानपुर नगर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home