(दौसा) टिड्डी दल ने किया हमला किसान परेशान
क्षेत्र- रामगढ़ पचवारा (दौसा)
हेडिंग- टिड्डी दल ने किया हमला किसान परेशान
एंकर- रामगढ़ पचवारा क्षेत्र ग्रामपंचायत बिदरखा में टिड्डी
दल से सर्वाधिक नुकसान, किसान चिंतित क्षेत्र के कई गाँवो में आज करीब 11:00 बजे दुसरी बार टिड्डी दल पहुंचा 4 किलोमीटर लंबे व 2 किलोमीटर चोड़ें टिड्डी दल को देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप टिड्डी दल जहां से गुजरा वहां तेज धूप में भी छाया हो गई अमित कुमार शर्मा , महेंद्र गोमलाडू आदि ग्रामीणों ने बताया कीटिड्डी दल को भगाने के लिए किसान खेतों में पहुंचकर थाली ,पीपा ,परात आदि से आवाज करते व भगाते नजर आए और टिड्डी दल को खेतो से बाहर निकाला वही किसानों ने बताया कि देश में पहले ही कोरोना महामारी के चलते हमारी फसलों का लागत मूल्य भी वसूल नहीं हो पाया है । और ऊपर से आए दिन टिड्डी दल खेतों में आकर हमला कर रहा है । इस कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है ऐसे में किसानों की सरकार से मांग है टिड्डीयो से हुए नुकसान से किसानो को फसलो का मूआवजा दिया जाए
रिपोर्टर
सुरजीत गोमलाडू
रामगढ़ पचवारा
दौसा
Labels: (DOSA) RAJSTHAN

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home