विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभिंयान/दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी करेगें प्रत्येक शनिवार को समीक्षा बैठकः
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभिंयान/दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी करेगें प्रत्येक शनिवार को समीक्षा बैठकः
उन्नाव 04 जुलाई 2020 (सू0 वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभिंयान/दस्तक अभियान के सम्बन्ध में अन्तरविभागीय समन्वयक समिति की सप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी ड0 आशुतोष कुमार सहित समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला मलेरियाधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पशुपालन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा विगत 03 दिवस में संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित कार्याें की प्रगति की समीक्षा की गई तथा समस्त सहयोगी विभागें को अच्छें और प्रभावी ढ़ग से कार्यवाही समपादित कराये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव को समस्त कार्यों की रिर्पोटिंग हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शनिवार 12 बजे समीक्ष हेतुु बैठक सम्पन्न की जायेगी।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home