Tuesday, July 14, 2020

कम्प्यूटर हार्डवेयर, ब्यूटीशियन ट्रेड में नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित कराने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित:


कम्प्यूटर हार्डवेयर, ब्यूटीशियन ट्रेड में नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित कराने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित:


उन्नाव 14 जुलाई 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, उन्नाव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति सबप्लान प्रशिक्षण योजनान्तर्गत के कम्प्यूटर हार्डवेयर, ब्यूटीशियन ट्रेड में नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से कुशलता (तकनीकी) बढाने हेतु 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिसमें में 01 माह का सैद्वान्तिक व 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किया जाना है। प्रशिक्षण में महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी एवं 04 प्रतिशत दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जायेगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य में होना अनिवार्य है।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि गैर तकनीकी ट्रेड  में प्रशिक्षण हेतु कक्षा आठ पास अनिवार्य, तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु हाईस्कूल पास अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया गठित समिति द्वारा प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर नाम, पिता का नाम/पता/जन्मतिथि/वांछित ट्रेड  का उल्लेख कर फोटो सहित शैक्षिक योग्यता एवं जाति प्रमाण पत्र व अन्य संलग्नकों सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, उन्नाव में अन्तिम दिनांक 20 जुलाई 2020 तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से एवं मो0नं0 9936784405 पर सम्पर्क कर सकते है।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home