Saturday, July 4, 2020

विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा, ‘



 विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा, ‘अच्छा होगा कि अगर वह खुद सरेंडर कर दे। धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं कि पुलिस पहले पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दे। उसने बहुत बुरा किया है।’
इससे पहले विकास दुबे के भाई दीपू के लखनऊ स्थित आवास पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां उसकी मां सरला देवी ने दो टूक कहा कि उनका बेटा अपराधी है। उसे बहुत समझाया कि यह रास्ता छोड़ दो, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। सरला देवी ने बताया कि लॉकडाउन के पहले उससे मुलाकात हुई थी। वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां अक्सर बीमार रहती हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि बेटे की वजह से उनके पूरे परिवार की बदनामी होती है। मां सरला ने कहा कि घर का एक लड़का भी खराब निकल जाए तो पूरे परिवार का सत्यानाश हो जाता है। उनके परिवार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home