Monday, July 20, 2020

रक्षा के साथ सुरक्षा अभियान हुआ आरम्भः समय की माँग है कि बहनें राखी के साथ-साथ संक्रमण से बचाव हेतु भाईयों को माॅस्क भी भेंट करेंः

रक्षा के साथ सुरक्षा अभियान हुआ आरम्भः
समय की माँग है कि बहनें राखी के साथ-साथ संक्रमण से बचाव हेतु भाईयों को माॅस्क भी भेंट करेंः




जिलाधिकारी ने जरी-जरदोजी हस्तशिल्पियों द्वारा बनायें गये माॅस्क व राखी के पैक को जन सामान्य में वितरण व विपणन हेतु लाॅन्च कियाः

उन्नाव 20 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी, श्री रवीन्द्र कुमार नें पुलिस अधीक्षक श्री रोहन पी कनय तथा मुख्य विकास अधिकारी, डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में रक्षा के साथ सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया।
कोविड-19 से संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर जिला प्रशासन द्वारा विभागीय गोष्ठियों व स्वयं सेवी संगठनों की सहायता से जनपद के सुदूर क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन कुमार पटेल की अध्यक्षता में समिति का गठन करते हुए जन जागरूकता अभियान की कमान सौंपी गयी है। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों में प्रत्येक को एक-एक विकासखण्ड आवंटित करते हुए मिशन हैंण्ड सैनिटाइजेशन व मिशन माॅस्क डिस्ट्रीब्यूशन का संचालन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने रक्षा बन्धन के पर्व के दृष्टिगत् रक्षा के साथ सुरक्षा अभियान आरम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि समय की माँग है कि बहनें राखी के साथ-साथ संक्रमण से बचाव हेतु भाईयों को माॅस्क भी भेंट करें तथा भाई और बहन दोनों एक-दूसरें से माॅस्क के सतत प्रयोग का वचन भी लें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के जरी-जरदोजी हस्तशिल्पियों द्वारा बनायें गये माॅस्क व राखी के पैक को जन सामान्य में वितरण व विपणन हेतु लाॅन्च किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक स्वर्णिम अवसर है जहाँ जनपद के चिन्हित उत्पाद जरी-जरदोजी की सहायता से यह अभियान आरम्भ किया गया है जिससे जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद को प्रोत्साहन के साथ-साथ जन जागरूकता बढ़ानें तथा लोगों का ध्यान आकर्षित करनें में भी सहायता मिलेगी। उन्होनें कहा कि विशेषतः इस दुष्कर संक्रमण काल में लोगों में जागरूकता बढ़ानें में माॅस्क के साथ राखी का वितरण/विपणन निश्चित रूप से कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में कारगर होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जरी-जरदोजी हस्तशिल्पियों कु0 शीजा बेग तथा श्री वारिस के द्वारा बनायी गयी राखी व माॅस्क का अवलोकन किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप कु0 शीजा बेग को रू0 500/- का पारितोषक भी प्रदान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
----------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home