जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
सद्भावना मंडप के निर्माण कार्य में प्रगति की हकीकत जानने हेतु किया स्थलीय निरीक्षणः
उन्नाव 01 जुलाई 2020(सू0वि0)नगर पालिका परिषद के अन्र्तगत सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्र्तगत जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज नगर पालिका परिषद उन्नाव के ग्राम गदन खेड़ा में सद्भावना मंडप के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रगती में तेजी लाने के साथ निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा के अन्र्तगत पारदर्शिता के साथ किया जाये।
जिलाधिकारी को सहायक अभिंयता श्री नीतिन कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण एजेन्सी उ0प्र0 राज निर्माण सरकारी संघ लखनऊ तृतीय के द्वारा कराया जा रहा है। उन्हें बताया गया कि प्रस्तावित कार्य मुख्य भवन है। बाउंड्री वाॅल का निर्माण कार्य 270.51 मी0 का कार्य है। इसके साथ गेट का निर्माण कार्य, बोरिंग सबमर्सिबल पंप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व सेप्टिक टैंक एवं सोक पिट का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्य की कुल लागत 234.00 लाख है। अभी तक कुल अवमुक्त धनराशि 52.00 लाख किया गया है। यह कार्य प्रक्रिया निर्माणधीन है।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home