अब पूरे यूपी में होटल व रिसोर्ट में बिना कोरोना लक्षण के मरीजो कि रहने की सुविधा,
अब पूरे यूपी में होटल व रिसॉर्ट में बिना कोरोना लक्षण के मरीजों की रहने की सुविधा, चुकानी होगी कीमत
लखनऊ, 19 जुलाई
होटल व रिसॉर्ट में बिना लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था गाजियाबाद और लखनऊ में शुरू होने के बाद अब पूरे प्रदेश के लिए लागू कर दी गई है। एल-1 प्लस की इस सुविधा के लिए प्रदेश के जिलों के डीएम होटल में आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों के लिए दरों का निर्धारण करेंगे। लेकिन डबल बेड वाले कमरे का प्रतिदिन का चार्ज दो हजार से अधिक नहीं होगा। एक व्यक्ति के लिए भोजन समेत केवल एक हजार होगा।
यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी।
चूंकि बिना लक्षण वाले मरीजों को केवल 10 दिन ही भर्ती रहना पड़ता है। ऐसे में होटल में सरकारी चिकित्सीय व्यवस्था के लिए केवल दो हजार रुपये एक मुश्त टोकन मनी के रूप में देंगे। जिन मरीजों को निशुल्क इलाज कराना है तो सरकार उनका अपने कोविड अस्पतालों में भर्ती करेगी। इस सिलसिले में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home