इलाहाबाद एक लाख के इनामी बाहुबली सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इलाहाबाद
एक लाख के इनामी बाहुबली सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार । माफिया अतीक के भाई अशरफ पर अलग अलग थानों में दो दर्जन मुकदमे है दर्ज ,पुलिस ने एक लाख का इनाम किया था घोषित । 3 सालो से फरार था अशरफ ।कौशाम्बी के हटवा इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश में सपा सरकार हटने के बाद से अशरफ फरार था ।अशरफ की तलाश में stf भी लगी थी । अशरफ को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों से पुलिस काफी सक्रिय थी । अशरफ के तमाम करीबियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गई थी । उसके ससुराल में पुलिस ने कई बार दबिश दी थी लेकिन हर बार पुलिस को असफलता हाथ लगी। आज सटीक सूचना पर पुलिस ने अशरफ को घेराबंदी करके पकड़ लिया।
एक लाख के इनामी अशरफ पर शहर के शाह गंज खुलदाबाद धूमन गंज सहित कई थानों में रंगदारी ज़मीन कब्जे , अवैध असलहा रखने गवाहों को धमकाने के अलावा पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है .
-सुबह 6 बजे कैण्ट थाने लाया गया। सदर बाज़ार चौराहे से तपोवन तक की सड़क आम लोगों के लिए बंद
-भारी संख्या में पूर्व विधायक के समर्थक पहुंचे
-पूर्व विधायक के परिजन भी थाने के बाहर मौजूद
अशरफ के भाई पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद पहले ही 3 सालो से जेल में बन्द है ।
ब्यूरो इलाहबाद
शिव यादव की रिपोर्ट
Labels: Allhabad


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home