Friday, July 3, 2020

देवापुर, होलागढ़ ,प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या-



देवापुर, होलागढ़ ,प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या- 


थाना होलागढ़ के ग्राम देवापुर नवाबगंज पटेलनगर रोड पर स्थिति गॉव में बीती रात में किसी अज्ञात ने लल्लन प्रसाद पांडेय उर्फ़ विमलेश पांडेय उम्र करीब 45 वर्ष व लड़का प्रिंस पांडेय उम्र करीब 18 वर्ष,दो लड़किया जिसमे  शिबू उम्र करीब 19 वर्ष,सोमो  उम्र करीब 22 वर्ष दोनों अविवाहित तथा माँ उषा  देवी गंभीर रूप से  घायल हैं।

चापड़ से किसी ने मारा है आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर  जांच में जुटी ।

ब्यूरो इलाहबाद
शिव यादव की रिपोर्ट 


     

Labels:

इलाहाबाद एक लाख के इनामी बाहुबली सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इलाहाबाद 

एक लाख के इनामी बाहुबली सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार । माफिया अतीक के भाई अशरफ पर  अलग अलग थानों में दो दर्जन  मुकदमे है दर्ज ,पुलिस ने एक लाख का इनाम किया था घोषित । 3 सालो से फरार था अशरफ ।कौशाम्बी के हटवा इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश में सपा सरकार हटने के बाद से अशरफ फरार था ।अशरफ की तलाश में stf भी लगी थी । अशरफ को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों से पुलिस काफी सक्रिय थी । अशरफ के तमाम करीबियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गई थी । उसके ससुराल में पुलिस ने कई बार दबिश दी थी   लेकिन हर बार पुलिस को असफलता हाथ लगी। आज सटीक सूचना पर पुलिस ने अशरफ को घेराबंदी करके पकड़ लिया।

एक लाख के इनामी अशरफ पर शहर के शाह गंज खुलदाबाद धूमन गंज सहित कई थानों में रंगदारी ज़मीन कब्जे , अवैध असलहा रखने गवाहों को धमकाने के अलावा पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है .

-सुबह 6 बजे कैण्ट थाने लाया गया। सदर बाज़ार चौराहे से तपोवन तक की सड़क आम लोगों के लिए बंद

-भारी संख्या में पूर्व विधायक के समर्थक पहुंचे
-पूर्व विधायक के परिजन भी थाने के बाहर मौजूद

अशरफ के भाई पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद पहले ही 3 सालो से जेल में बन्द है ।

ब्यूरो इलाहबाद
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Friday, June 26, 2020

अबकी तत्काल नहीं मिलेगा अंकपत्र और प्रमाण पत्

अबकी तत्काल नहीं मिलेगा अंकपत्र और प्रमाण पत्


  यूपी बोर्ड परीक्षा 2020का परिणाम जारी होने के साथ अबकी बोर्ड की ओर से परिक्षार्थियों को अंकपत्र प्रमाण पत्र तत्काल नहीं जारी किया जाएगा।                 
यह निर्णय कोरोना संकट को चलते हुए  लिया गया है।अब तक बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद 15दिनो के भीतर अंकपत्र प्रमाण पत्र स्कूलो को भेज  दिए जाते थे। अबकी कोरोना  संकट की वजह से अंकपत्र प्रमाण पत्र छपने में परेशानी हो रही है , इसलिए स्कूलों से कहा गया है कि वे डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र और प्रमाण वेबसाइट से डाउनलोड करके बच्चों को वितरित करें । डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र प्रमाण पत्र, प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक मान्य होगें । बोर्ड पहले इंटरमीडिएट पास करने वाले परिक्षार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा , जिससे उन्हें प्रवेश लेने में परेशानी न हो।

इलाहबाद ब्यूरो
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, June 22, 2020

प्रयाग राज - पीईएस दिव्य कांत शुक्ला को मिला यूपी बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार,

प्रयाग राज - पीईएस दिव्य कांत शुक्ला को मिला यूपी बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार, 


सचिव नीना श्रीवास्तव का कार्यकाल हो रहा समाप्त, नए सचिव तैनाती तक दिव्य कांत देखेंगे कार्यभार,संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात हैं दिव्य कांत, अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जारी किया आदेश।

इलाहबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, June 16, 2020

एसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला निरस्त की मांग

एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला निरस्त की मांग


एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएस अफसर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को तत्काल दुबारा एसएसपी प्रयागराज बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि श्री पंकज द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती में अच्छा काम करने के बाद भी जाँच एसटीएफ को देना, फिर उन्हें अचानक बिना कारण हटा प्रतीक्षारत करना बताता है कि यूपी सरकार इस मामले में बेईमानी व लीपापोती कर रही है.
आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने एक ट्वीट कर कहा कि पिछले दिनों जब वे प्रयागराज गए थे तो कई लोगों ने 69000 शिक्षक भर्ती में उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की थी. उनके प्रतीक्षारत होने से कई लोग दुखी एवं चिंतित दिख रहे हैं, जो उनकी वास्तविक उपलब्धि है.

इलाहबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

कोरोना संक्रमण के शिकार हुए प्रयागराज के निवर्तमान एसएसपी सिद्धार्थ अनिरूद्ध

कोरोना संक्रमण के शिकार हुए प्रयागराज के निवर्तमान एसएसपी सिद्धार्थ अनिरूद्ध ,
 रिपोर्ट आई पॉजिटिव ।
प्रतीक्षारत किये गए सिद्धार्थ । आज होंगे अस्तपाल में भर्ती

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

Labels:

Wednesday, June 3, 2020

हाईकोर्ट ने 53 न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र बदले,

प्रयागराज:- हाईकोर्ट ने 53 न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र बदले, जनपदों के 53 न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र बदले । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

 इलाहबाद संवाददाता
शिव यादव 

Labels:

Tuesday, May 26, 2020

प्रयागराज-शस्त्र बरामदगी, गिरफ्तारी के लिए अतीक, अशरफ के घर पर छापानिरस्त

प्रयागराज-शस्त्र बरामदगी, गिरफ्तारी के लिए अतीक, अशरफ के घर पर छापानिरस्त 



हो चुके लाइसेंस से संबंधित शस्त्रों की बरामदगी के लिए पुलिस ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ व साढू़ इमरान के घरों पर छापा मारा। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई...

इलहाबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

शिक्षक भर्ती परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले छात्र और टेट में मिले अंक


 शिक्षक भर्ती  परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले छात्र और टेट में मिले  अंक
सभी का रोल नंबर ,नाम , कैटेगरी शिक्षक भर्ती में मिले अंक और यूपीटेट में मिले अंक 


कुछ विद्यार्थी एक ही स्कूल के हैं कुछ एक ही पिता की संताने हैं अधिकतर विद्यार्थी सरस्वती विद्या मंदिर चक दाउदनगर नैनी प्रयागराज और मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रयागराज
 1- आशा देवी 35357738538 141 obc 123
 2-गिरीशा पटेल 35357939346  ,143 obc 87
3-अखिलेश पाल 35350051573, 134 obc 82
4-विनोद कुमार 35350703451 ,143 obc 83
5-पूनम सिंह 52553116911 127 obc 88
6 - तारकेश्वर सिंह 52553116912 ,127 obc 83
7-अश्वनी कुमार सिंह  35359447143 ,126 obc 87
(5 6 7 एक ही पिता की संताने )
8-अर्चना 49491206353 ,131 obc 104
9-कृष्णकांत यादव 49492412155 ,132 obc 101
10- देवासी यादव 49495025210 ,128 obc 101
(8 9 10 एक ही पिता की संतान)
11-फूल कली  35352412209 ,137 obc 93
12- संध्या यादव 35352010410, 129 obc 91
13 -राजकुमार मौर्य 35352010416, 125 obc 92
14- महिमा  35352010403 126 ,obc 99
15- अभिषेक सिंह  35352010429 ,111 obc 111
16- अरुण तिवारी 35352010431,111 gen 107
 17-शिव लाल यादव 35352010433, 111 obc 82
18- सुरेंद्र प्रताप यादव 35356632594, 121 obc 89
19- राजबहादुर यादव 35356632588,  114 obc 82
20-  लालबहादुर वर्मा  35352010253  ,131  SC 83
21- संध्या केसरवानी 35356129877 ,141 gen 109
22- राजू पटेल  35354320632 ,140  obc 127
23 -धर्मेंद्र पटेल 35356632605 , 142  obc 126
24-कु. शिल्पी 16180301570    140 obc 107
25- रमेश चंद्र  35352010437 ,120 obc 90
26- विनय कुमार  35352010409 ,128 Gen 104
27- सौरभ आनंद 35352010411 ,117 Gen 107

( इनमें 35352010 .... सीरियल के रोल नं.   प्रयागराज के मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज  के है)
* 18 19 20 21 प्रयागराज के  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चक दाउद नगर नैनी के है

इलाहबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों ने लूटी की पानी की बोतले।



प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म 4पर  श्रमिक ट्रेन रुकते ही।श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे मजदूरों के पानी की बोतलों को लूटने  लगे।जिसका वीडियो एक बार फिर सामने आया है ।


 पानी लूटने से नाराज लोगों ने मज़दूरो की डंडों से पिटाई भी की।
ब्यूरो इलहाबाद
शिव यादव की रिपोर्ट 
 की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 23, 2020

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 31 मई तक अवकाश, कोरोना को लेकर 31 मई तक बढ़ा

EXCLUSIVE UPDATE - इलाहाबाद हाईकोर्ट में 31 मई तक अवकाश, कोरोना को लेकर 31 मई तक बढ़ा अवकाश, कोविड-19 को लेकर गठित कमेटी का फैसला,  जस्टिस भारती सप्रू की अध्यक्षता में हुई बैठक, अभी अदालत खोलने के लिए सही नहीं हालात।

ई-ई-फाइलिंग से अर्जेंट केसों की सुनवाई होगी,  

ई-फाइलिंग की व्यवस्था सरल बनाई जाएगी।

इलहाबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Friday, May 22, 2020

बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित, समितियों का चुनाव 14 जून को होगा

प्रयागराज-समाचार
बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित, समितियों का चुनाव 14 जून को होगा
13 जून को बार काउंसिल की बैठक होगी जिसमें चुनाव की रूप रेखा तय की जाएगी काउंसिल सदस्यों की बैठक में होगा फैसला।
इलाहबाद संवाददाता
सुभाष रॉय यादव की रिपोर्ट 


Labels:

Sunday, May 17, 2020

देश के प्रसिद्ध गृहस्थ संत पण्डित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का कटनी स्थित दद्दाधाम में निधन हो गया है।

गृहस्थ संत पूज्य दद्दा जी का निधन,,,,
देश के प्रसिद्ध गृहस्थ संत पण्डित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का कटनी स्थित दद्दाधाम में निधन हो गया है। दद्दा जी को कल देर शाम   एयर एंबुलेंस से जबलपुर और वहां से कटनी लाया गया था ‌। लगभग 85 वर्षीय दद्दा जी को एम्स दिल्ली से इलाज के दौरान वेंटीलेटर सपोर्ट पर कटनी लाया गया था। रविवार को देश भर से आए उनके अनुयायियों, शिष्य मंडल के सदस्य अभिनेता, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों , मंत्री मण्डल के सदस्य सहित आम नागरिकों ने पूज्य दद्दा जी के दर्शन किए। रविवार की शाम 8,40 बजे दद्दा जी ने अंतिम सांस ली।पूज्य दद्दा जी के देवलोक गमन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है
इलहाबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट

Labels:

Saturday, May 16, 2020

BREAKING: सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर, की खुदकुशी


प्रयागराज। सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार यादव ने पत्नी व दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी।


 इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सीआरपीएफ के फाफामऊ स्थित ग्रुप कमांड सेंटर की है। जवान मूल रूप से मेजा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचते ही जांच में जुट गई।
इलाहबाद संवाददाता 
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Friday, May 15, 2020

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अजान के समय लाउडस्पीकर के प्रयोग पर बड़ा फैसला दिया है।

लाउडस्पीकर से अजान पर पाबंदी सही, यह इस्लाम नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अजान के समय लाउडस्पीकर के प्रयोग पर बड़ा फैसला दिया है। 

कोर्ट ने माना कि लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध वैध है। किसी भी मस्जिद से लाउडस्पीकर से अजान दूसरे लोगों के अधिकारों में हस्तक्षेप करना है। इलाहाबाद हाई कोर्ट अजान के समय लाउडस्पीकर के प्रयोग से सहमत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि अजान इस्लाम का अहम हिस्सा है, लेकिन लाउडस्पीकर से अजान इस्लाम का हिस्सा नहीं है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि लाउडस्पीकर से अजान देना इस्लाम का धार्मिक भाग नहीं है। अजान इस्लाम का धार्मिक भाग है। मानव आवाज में मस्जिदों से अजान दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा है कि ध्वनि प्रदूषण मुक्त नींद का अधिकार जीवन के मूल अधिकारों का हिस्सा है। किसी को भी अपने मूल अधिकारों के लिए दूसरे के मूल अधिकारों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की अजान पर रोक के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर यह फैसला दिया है। गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी ने जिलाधिकारी के मस्जिदों मे लाकडाउन के दौरान अंजान पर लगायी रोक के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल की थी।

गाजीपुर की मस्जिदों में अजान पर रोक के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजीपुर के डीएम के आदेश को रद करते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर के वगैर अजान की अनुमति दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मस्जिदों में अजान से कोविड-19 की गाइडलाइन का कोई उल्लंघन नहीं होता। हाई कोर्ट अजान के समय लाउडस्पीकर के प्रयोग से सहमत नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर से अजान पर रोक को वैध माना है।कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश का सभी जिलाधिकारियों से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति शशिकान्त गुप्ता तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने अफजाल अंसारी व फर्रूखाबाद के सैयद मोहम्मद फैजल की याचिकाओं को निस्तारित करते हुए दिया है।

याची ने लाउडस्पीकर से मस्जिद से रमजान माह में अजान की अनुमति न देने को धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकारों का उल्लंघन करने की मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग की। मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर ली और सरकार से पक्ष रखने को कहा।  दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने साफ कर दिया है कि लाउडस्पीकर से अजान देना इस्लाम का धार्मिक भाग नहीं है। स्पीकर से अजान  पर रोक सही है। कोर्ट ने कहा कि जब स्पीकर नहीं था तो भी अजान होती थी, इसलिए यह नहीं कह सकते कि स्पीकर से अजान रोकना अनुच्छेद 25 के धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकारों का उल्लंघन है।

कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 स्वस्थ जीवन का अधिकार देती है। वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी दूसरे को जबरन सुनाने का अधिकार नहीं देती है। एक निश्चित ध्वनि से अधिक तेज आवाज बिना अनुमति बजाने की छूट नहीं है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक स्पीकर की आवाज पर रोक का कानून है। कोर्ट के कई  फैसले हैं, जिस पर नियंत्रण का सरकार को अधिकार है। मालूम हो कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी प्रकार के आयोजनों एवं एक स्थान पर इकट्ठा होने पर प्रदेश में रोक लगायी गयी है। लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक है।

इलाहबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, May 14, 2020

प्रयागराज ब्रेकिंग्.. धूमनगंज में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी,

इस वक्त की बड़ी खबर

प्रयागराज ब्रेकिंग्.. धूमनगंज में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी,


पति-पत्नी, बहू-बेटी की हत्या का मामला आया सामने....

धूमनगंज थाने के प्रीतम नगर मोहल्ले के मामला ....

गला रेत कर की गयी हत्या...

पुलिस जांच में जुटी....

इलहाबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 11, 2020

इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यूज़ प्रयागराज क्वारेंटाइन सेंटरों की बदहाली को लेकर जनहित याचिका,

इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यूज़
प्रयागराज
क्वारेंटाइन सेंटरों की बदहाली को लेकर जनहित याचिका,              हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से किया जवाब तलब,

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब किया दाखिल,

कोरोना पाज़िटिव मृतक वीके सिंह की मौत पर अदालत ने पूछे सवाल,

सरकार की ओर से कोरोना के इलाज के लिए उठाए जा रहे कदमों की दी गई जानकारी,

हाईकोर्ट ने अस्पतालों में कोरोना से निपटने की सुविधाओं का मांगा व्यौरा,
कोर्ट ने मांगी क्वालिफाइड डाक्टरों व नर्सों की जानकारी,

राज्य सरकार ने प्रयागराज के 11 सरकारी अस्पतालों की सौंपी सूची,
कोर्ट ने पूछा इन अस्पतालों में इंटेन्सिव कोरोनरी केयर यूनिट, इंटेन्सिव  केयर यूनिट,  डायलिसिस यूनिट के क्या हैं इंतजाम,

कोर्ट ने पूछा अस्पतालों को कैसे सैनिटाइज किया जा रहा है,

कोर्ट ने राज्य सरकार से 14 मई तक मांगी है जानकारी,

14 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई,

गौरव कुमार गौर ने चीफ जस्टिस को ई-मेल से लिखा था पत्र,

पत्र पर जनहित याचिका कायम कर की सुनवाई,

चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने दिया आदेश।

Labels:

Thursday, May 7, 2020

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वातः जानकारी मी लिया

प्रयागराज:-

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शराब की दुकानों को बंद करने के लिया जनहित याचिका दायर की,

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को नो‌टिस जारी किया है| इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल से मामले में जरूरी जानकारी भी मांगी है|
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ में हुई |
अधिवक्ता सुनील चौधरी ने शराब की दुकानों को खोलने के खिलाफ चीफ जस्टिस को एक पत्र भेजा था जिसे कोर्ट ने जनहित याचिका के तौर पर दाख़िल कर लिया है| अब मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी |

लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

बड़ी खबर प्रयागराज से!! संगम नगरी में तीन हत्याओं से एक बार फिर प्रयागराज शहर में हड़कंप

बड़ी खबर प्रयागराज से!! संगम नगरी में तीन हत्याओं  से एक बार फिर प्रयागराज शहर में हड़कंप

परिवार के 3 लोगों की हत्या, दंपति और उसकी बेटी की हत्या की गई, मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची!!
मुख्यमंत्री  योगी ने घटना को संज्ञान लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं

इलहाबाद संवादाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 2, 2020

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 02.05.20 के अन्तर्गत

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 02.05.20 के अन्तर्गत सभी अधीनस्थ न्यायालय अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे

Labels: