मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचे बनारस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग की बैठक
वाराणसी । मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद कोविड संक्रमण सहित विकास कार्यों को लेकर बैठक करने वाराणसी पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा कारणों से बीएचयू के सभी गेट अन्य लोगों के लिए बंद कर दिए गए। उनका हेलिकाप्टर रविवार दोपहर बाद 3:35 बजे बीएचयू कैंपस में पहुंचा। यहां से बैठक के लिए बीएचयू स्थित सेंट्रल ऑफिस रवाना हो गए।
वाराणसी में सीएम के साथ बैठक में अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, अपराजिता सोनकर, मृदुला जायसवाल, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, वीडीए उपाध्यक्ष, बीएचयू कुलपति, जिलाधिकारी चंदौली और गाजीपुर शामिल हुए।
खबर सूत्रों के हवाले से

1 Comments:
दिल्ली की जनता के हित मे उठाया गया ये कदम सराहनीय है जो लोग बिना किसी स्वार्थ के मनुष्य की सेवा करते है भगवान उनका सदैव भला करते है
🙏जय हिंद जय भारत,,🙏
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home