Saturday, July 25, 2020

मा० मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता के कार्यों में क्षम्य नहीं होगी लापरवाहीः जिलाधिकारी ने दिए जल्द से जल्द डाटा फीड कराने के निर्देशः

मा० मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता के कार्यों में क्षम्य  नहीं होगी लापरवाहीःजिलाधिकारी ने दिए जल्द से जल्द डाटा फीड कराने के निर्देशः


जिलाधिकारी ने दिए निगरानी समितियों को सक्रिय रखने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने दिए पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर वितरण करने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने दिए लाउडस्पीकर लगवाने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने दिए समस्त कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतने के निर्देशः
प्रत्येक शनिवार व रविवार चलाया जाए स्वच्छता अभियानः
गोवंशों को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की समस्याः
उन्नाव 25 जुलाई 2020 (सू0 वि0)जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम विकास भवन सभागार में समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ राहत पोर्टल पर डाटा फीड किए जाने संबंधी, पैदल एवं अन्य साधनों से आने वालों की फीडिंग, राशन किट वितरण, निगरानी समिति, ₹1000 प्रति खातेदारों को दिए जाने, श्रमिकों के स्किल मैपिंग की फीडिंग, मुख्यमंत्री कृषक सर्वहित बीमा योजना, गोवंश आश्रय स्थल,कान्हा गौशाला, एम०आर०एफ० सेंटर के कार्य प्रगति, शौचालय निर्माण शहरी, पी०एम०ए०वाई०शहरी, पी०एम० किसान योजना आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बचा हुआ डाटा तत्काल फीड करा कर सत्यापित कराएं तथा पैदल आने वालों की अलग फीडिंग कराएं। उप जिलाधिकारी स्वयं डाक खोल कर देखें,पढ़ें तथा उसे समझें सभी उप जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करलें की समय से डाक देखना शुरू कर दें। जिलाधिकारी ने कहा सभी एसडीएम के पास रेवेन्यू डिपार्टमेंट का शासनादेश अवश्य होना चाहिए। उसका प्रॉपर तरीके से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी डाटा फीड करा कर प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ संबंधित समस्त सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी मटेरियल की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दैवीय आपदा के प्रकरणों में जितनी जल्दी हो सके सहायता पहुंचाई जाए। समस्त उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संबंधित ऐप डाउनलोड करा कर प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे कि पता चल सके बिजली कब कहां गिरने वाली है जिससे कि लोगों में जागरूकता आ सके। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को पूरी तत्परता के साथ सक्रिय किया जाए। निगरानी समिति में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि हैं या नहीं इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सर्विलांस में जितनी भी टीमें लगी हुई हैं निगरानी समिति के तहत समस्त सर्विलांस टीमें एक्टिव हो जाएं।
जिलाधिकारी ने समस्त ई०ओ० से लाउडस्पीकर, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की स्थिति जानीं। उन्होंने कहा कि जिस टीम को पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर नहीं दिए गए हैं वहां जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिए जाएं तथा लाउडस्पीकर जहां नहीं लगे हैं वहां पर जल्द से जल्द लगवा दिए जाएं तथा स्वयं जाकर निगरानी की जाए कि समय-समय पर लाउडस्पीकर बजवाए भी जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं पर भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। स्वच्छता अभियान का कड़ाई से पालन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि राशन आदि की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा ना हो सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक टीम के पास पल्स ऑक्सीमीटर अवश्य उपलब्ध करा दिए जाएं। अगले 03 दिनों में संक्रमण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित को इस लड़ाई को बहुत ही सावधानी से लड़ने हेतु समझाया तथा उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मिलजुल कर कार्य करें, हम सभी के प्रयास से यदि समस्त जनपद सुरक्षित रह सके तो इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी। जिलाधिकारी ने कूड़ा आदि का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समस्त हॉटस्पॉट पर स्थिति सुधर जाए, शुद्ध जल आपूर्ति की जाए ऐसी स्थिति न बने कि नाले या बरसात का पानी मिक्स हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार व रविवार स्वच्छता का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाए। समस्त संबंधित अधिकारियों को स्वयं निकलकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थल की समीक्षा, कान्हा गौशाला, एम०आर०एफ० सेंटर की कार्य की प्रगति समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में जलभराव नहीं होना चाहिए। गोवंश पानी में या कीचड़ में नहीं खड़े होने चाहिए। मवेशियों को भूसा/चारे की भी कमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कान्हा गौशाला/पशु शेल्टर होम का कार्य प्रत्येक दशा में जल्द से जल्द प्रारंभ हो जाना चाहिए। एम०आर०एफ० सेंटर जहां पर टेंडर हो चुका है जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ हो जाने चाहिए। निगरानी समितियों को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारियों को सभी निगरानी समितियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन किए हुए किसी भी व्यक्ति में यदि लक्षण नजर आते हैं तो उसकी सूचना तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें। हॉटस्पॉट क्षेत्र में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से होती रहे। मेडिकल इमरजेंसी में अगर कोई व्यक्ति है तो उसे रोका ना जाए कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने एक्स०ई०एन० आर०ई०डी० को खड़ंजा आदि का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व जियो टैगिंग का फिगर सही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति,समस्त उपजिलाधिकारी, समझ अधिशासी अभियंता,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home