Tuesday, July 28, 2020

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को लॉक डाउन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी द्वारा प्रताड़ित खबर रोज मिल रही थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को लॉक डाउन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने की ख़बरें रोज़ मिल रही थी जिसपर पुलिस विभाग के रवैए में सुधार हेतु ज़िलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र देकर  सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अवगत कराया एवं सुझाव भी दिए जिसमें यह वर्णित किया कि करोना काल में जहाँ आम जनमानस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग को करोना योद्धा मानते हुए सम्मानित किया वही समाज आज पुलिस की कार्यशैली से दुखी एवं अक्रोशित है,अक्सर  हम लोग पुलिस मित्र की बात करते है आज वही मित्र पुलिस शत्रु की तरह जाँच और लॉक डाउन का सहारा लेकर आम जनमानस सहित व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है,जनपद में ३० लाख आबादी में मात्र १२०० लोग अर्थात .०४ प्रतिशत अपराधी है शेष ९९.९६ प्रतिशत लोग सभ्रांत और सम्मानित नागरिक है,पुलिस द्वारा उनसे भी अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है जिसमें सुधार की आवश्यकता है। सदर विधायक ने सुझाव भी दिया की चेकिंग के स्थान निश्चित किए जाए एवं कैमरा की निगरानी में ही चेकिंग हो,लॉक डाउन का अनुपालन के दौरान व्यापारियों पर की गई कार्यवाही के कारणो की भी रिकॉर्डिंग हो एवं दुकानो के खुलने का समय ८ बजे तक बढ़ाया जाए साथ ही जनता  से भी अनुरोध है की जहाँ कहीं भी पुलिस द्वारा आप पर बेवजह कार्यवाही हो लिखित में सदर विधायक को अवगत कराये ।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home