Monday, July 27, 2020

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रत्येक व्यक्ति जो कोरोना पोजटिव पाया जाता है

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रत्येक व्यक्ति जो कोरोना पॉज़िटिव पाया जाता है उसको इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर  ICCC से टेस्टिंग के दौरान दी गई सूचना के अनुसार दूरभाष पर फोन करके अस्पताल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। परंतु कतिपय व्यक्तियों द्वारा दी गई सूचना गलत होने के कारण उनसे दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। अतः समस्त जनमानस से अपील है कि टेस्टिंग के दौरान अपना सही नाम, पता व मोबाइल नंबर बताएं ताकि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से  ऐसे व्यक्तियों को संपर्क कर उपचार अथवा प्रोटोकॉल के अनुसार सुविधा मुहैया कराई जा सके। ऐसे व्यक्ति स्वयं भी दूरभाष संख्या0522-4523000 व 0522-2610145 पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं।
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home