Thursday, July 23, 2020

गौवंश आश्रय स्थलों पर जीवामृत खाद तैयार करायें: पंचायत, मनरेगा, पशुपालन तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याण कारी योजनाओं की प्रगति को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोर:


गौवंश आश्रय स्थलों पर जीवामृत खाद तैयार करायें:
पंचायत, मनरेगा, पशुपालन तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याण कारी योजनाओं की प्रगति को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोर:


मनरेगा के तहत सभी कार्यों को लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय से पूरा करेंः

उन्नाव 23 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास से जुडे अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं, महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, निगरानी समितियों के कार्यो एवं गोवंश आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अन्य विभागों के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। ग्राम पंचायत भवन निर्माण,जल संरक्षण एवं संचयन कार्य, कुओं का निर्माण, पौधरोपण, बागवानी आंगनवाणी केन्द्र, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, पी0एम0 कुसुम कार्य, जल जीवन मिशन के कार्य, ठोस और तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन कार्य, खेत तालाब, वर्मी कम्पोस्टिंग, पशुपालन, मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को बढाये जाने पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की प्रगति के बारे में प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराये। जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि सामुदायिक शौचालयों को ग्राम पंचायत की भूमि का चिन्हंाकन अनिवार्य रूप से करके निर्माण कार्य पूरे जनपद में शासन द्वारा दी गयी समय सीमा में लक्ष्य के सापेक्ष्य पूरा कराया जाये। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी समन्वय बना कर युद्व स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष्य कार्य पूरा कराये। आधार आवास फीडिंग की प्रगति को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय बन जाने से एक व्यक्ति को रोजगार भी प्राप्त होगा। गरीब कल्याण योजना के तहत कार्य योजना में तेजी लाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाएं। पात्र, अपूर्ण आवास एवं गलत तरीके से अपात्र लोगों के खाते में धनराशि स्थानांतरित हो जाने के कारण तथा अन्य तरीके से पात्रों को आवास की उपलब्धता पर गंभीरतापूर्वक वसूली कराए जाने के निर्देश दिए गए।
 जिलाधिकारी ने ओ0डी0एफ0 के तहत पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ जियो टैगिंग, वसूली, एम0आई0एस0 आदि की विस्तार से चर्चा की। ए0डी0ओ0 पंचायत, खंड विकास अधिकारी अगले 3 दिन के अंदर प्रगति की समीक्षा अवश्य कर लंे। उन्होंने सभी विकास से जुड़े अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कर लें जो भी कार्य किया जाए गुणवत्ता युक्त एवं अच्छे कार्य कराए जाएं, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान उन्नाव जनपद का अच्छा संदेश जायं। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के निर्माण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा लिया जाए। खंड विकास अधिकारी निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे। सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति पर कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक/मानचित्र के अनुसार निर्माण कराया जाए, जिन स्थल पर निर्माण होना है की सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि गोवंशों के आ्रश्रय स्थलोे के सभी कार्य ससमय पूर्ण हो। बरसात में गौवंश को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। गौवंश के सम्बन्ध में किसी भी स्तर से कोई शिकायत  आती है तो सम्बन्धित पशुचिकित्साधिकारी  के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। नियमित रूप से सभी पशु चिकित्साधिकारी गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगें। उन्होेंने कन्या सुमंगला योजना कि प्रगति के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी से चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य विभागों से जुडे अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के तहत बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचाव एवं उससे जागरूकता पर विशेष ध्यान दिए जाना है। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि सेनीटाइजेशन की प्रक्रिया वृहद स्तर पर कराई जाए। प्रत्येक ग्राम सभाओं, न्याय पंचायतों में मानक के अनुरूप सेनिटाइजेशन अवश्य करा लिया जाए। निगरानी समितियों को अधिक से अधिक गतिशील रखा जाए क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या अधिक बढ़ रही है जिससे ग्रामीण और शहरी लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के सभी उपायों से लोगों को जागरूक किया जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक श्री जनार्दन सिंह,जिला विकास अधिकारी श्री आर0 यू0 द्विवेदी, उप निदेशक सूचना डा0 मुध ताम्बे, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त मनरेगा श्री राजेश झॅा सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ए0डी0ओ0 पंचायत आदि उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home