प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 04 अगस्त 2020
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर दिनांक 04 अगस्त, 2020*
मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में कोविड-19 संक्रमण के बचाव व रोकथाम के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सर्विलांस टीमें लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें तथा सर्विलांस के कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होने कोविड संक्रमण की कान्टंेक्ट ट्रेसिंग को समय से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि कान्टंेक्ट ट्रेसिंग में हाई रिस्क वाले लोगों की तत्काल जांच करायी जाये। होम आइसोलेशन के लिये होम आइसोलेशन एप अवश्य डाउनलोड करें। उन्होने चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर सभी आवश्यक सूचनायें समय से दर्ज कराई जाये। एम्बुलेन्स के द्वारा जो मरीज सम्बन्धित कोविड अस्पतालों में भेजे जाने पर उनको तत्काल भर्ती कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिये।
उन्होेने निर्देशित किया कि प्राइवेट अस्पतालों से कोई भी कोविड मरीज बिना रेफर किये न भेजे जायें। यदि कोई अस्पताल ऐसे केसों को भेजते है तो उनको नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि एल-1, एल-2 अस्पतालों में बेडों एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के साथ कोविड एन्टीजेन टेस्टिंग बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होने रैपिड रिस्पांस टीमों को और बढ़ाये जाने तथा एम्बुलेन्स की व्यवस्था जोनवार उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। उन्होने कोविड के इलाज में गम्भीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों पर विशेष रूप से ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रम्हदेव राम तिवारी, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, उप प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीमती रिचा गिरी ए0डी0 हेल्थ डा0 आर0पी0 यादव, सी0एम0ओ0 डॉ अनिल मिश्रा सहित चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
--------------------------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home