प्रयागराज/आज दिनांक 04.08.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के द्वारा जनपद प्रयागराज के थाना मऊआइमा का औचक निरीक्षण
प्रयागराज/आज दिनांक 04.08.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के द्वारा
जनपद प्रयागराज के थाना मऊआइमा का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान समाज विरोधी तत्वों के आवागमन को रोकने हेतु मार्गों पर ड्यूटी में किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं पाए जाने ।
थाना परिसर में बने कोविड केयर हेल्प डेस्क में ड्यूटी पर किसी भी पुलिसकर्मी के उपस्थित नहीं रहने ।
आगंतुक रजिस्टर में किसी भी आगंतुक की एंट्री नहीं पाए जाने।
निरीक्षण के दौरान उपरोक्त खामियां मिलने पर अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश के द्वारा निम्न को निलंबित किया गया।
1. निरीक्षक संतोष दूबे
2. उपनिरीक्षक गोविंद राम
3. उप निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता
4. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
5. हेड मुहर्रिर विनोद कुमार यादव
6. महिला आरक्षी उपासना पांडे
7. महिला आरक्षी सुनीता तिवारी
होमगार्ड गिरधारी लाल और होमगार्ड सालिक राम को ड्यूटी से वापस किया गया।
ब्यूरो प्रयागराज
शिव यादव की रिपोर्ट
Labels: Prayagraj

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home