Tuesday, September 8, 2020

प्रयागराज एसएसपी अभिषेक दिक्षित अधूरी पारी खेलकर हुए निलंबित सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को मिली कमान




प्रयागराज एसएसपी अभिषेक दिक्षित अधूरी पारी खेलकर हुए निलंबित सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को मिली कमान
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून शिथिलता के साथ ही भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए अभिषेक दिक्षित पर अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था में शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप की शिकायत मिली थी निलंबन की अवधि में अभिषेक दिक्षित को एडीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है
एसएसपी प्रयागराज बने सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहे 2006 बैच के आईपीएस रहे सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का डीआईजी एसएसपी बनाया गया है इसके स्थान पर सीतापुर एटीसी में तैनात देवेश कुमार पांडे को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है इनके अलावा आईपीएस डॉ अखिलेश निगम को एसएसपी सतर्कता अधिष्ठान से एसएसपी विशेष अनुसंधान शाखा सहकारिता यूपी गंगा नाथ त्रिपाठी को डीआईजी छेत्री अभिसूचना प्रयागराज से भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय में तैनात किया गया है डॉ मनोज कुमार को डीआईजी 11वीं पीएसी सीतापुर से पीएसी अनुभाग लखनऊ और एसएसपी पुष्पांजलि डीआईजी रेलवे लखनऊ में तैनात किया गया है
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी व्यक्त की थी अप्रसन्नता
प्रयागराज एसएसपी अभिषेक दिक्षित पर हाई कोर्ट द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी कोरोनावायरस के संबंध में शासन के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के लिए दिए गए निर्देशों का जनपद में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया था जिसको लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की थी
ब्यूरो प्रयागराज 
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, August 4, 2020

प्रयागराज/आज दिनांक 04.08.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के द्वारा जनपद प्रयागराज के थाना मऊआइमा का औचक निरीक्षण

प्रयागराज/आज दिनांक 04.08.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन  प्रेम प्रकाश के द्वारा
जनपद प्रयागराज के थाना मऊआइमा का औचक निरीक्षण 


कर अभिलेखों, टॉप टेन अपराधियों की सूची तथा कोविड केयर हेल्प डेस्क एवं आगंतुक रजिस्टर इत्यादि चेक किया गया।

निरीक्षण के दौरान समाज विरोधी तत्वों के आवागमन को रोकने हेतु मार्गों पर ड्यूटी में किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं पाए जाने ।
 थाना परिसर में बने कोविड केयर हेल्प डेस्क में ड्यूटी पर किसी भी पुलिसकर्मी के उपस्थित नहीं रहने ।
 आगंतुक रजिस्टर में किसी भी आगंतुक की एंट्री नहीं पाए जाने।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त खामियां मिलने पर अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज  प्रेम प्रकाश के द्वारा निम्न को निलंबित किया गया।
1. निरीक्षक संतोष दूबे
2. उपनिरीक्षक गोविंद राम
3. उप निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता
4. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
5. हेड मुहर्रिर विनोद कुमार यादव
6. महिला आरक्षी उपासना पांडे
7. महिला आरक्षी सुनीता तिवारी

होमगार्ड गिरधारी लाल और होमगार्ड सालिक राम को ड्यूटी से वापस किया गया।

ब्यूरो प्रयागराज
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, April 25, 2020

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ शाहिद को किया गया निलंबि

प्रयागराज से बड़ी खबर 


इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ शाहिद को किया गया निलंबित,प्रोफेसर के जेल जाने के बाद

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की कार्रवाई, 21 अप्रैल से प्रभावी होगा प्रोफेसर का निलंबन

विदेशी जमातियों को शरण दिलाने और महामारी एक्ट के तहत दर्ज है प्रोफेसर पर मुकदमा

Labels: