Tuesday, August 11, 2020

प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 11 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष, 2020-21 में सरकारी धान क्रय

प्रेस विज्ञप्ति
उन्नाव 11 अगस्त 2020 (सू0वि0)  जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष, 2020-21 में सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर धान की ब्रिकी हेतु कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सभी किसान भाईयोें से अनुरोध है कि अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इस वर्ष ओ0टी0पी0 आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिए किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नं0 ही अंकित करायें, जिससे एस0एम0एस0 द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 को भरकर पंजीकरण की प्रकिया को पूर्ण किया जा सके। कृषक अपना बैंक खाता सी0बी0एस0 द्वारा युक्त ऐसी बैंक शाखा में खुलवायें जिसमें पी0एफ0एम0एस0 की सुविधा उपलब्ध हो तथा कृषक अपनी खतौनी में अंकित नाम को पंजीकरण में सही-सही दर्ज करायें। कृषक भाईयों से अपील है कि पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने हेतु अपने संयुक्त बैंक खाते के स्थान पर यथासंभव एकल बैंक खाते को ही पंजीकरण में दर्ज करायें। नाम में भिन्नता की स्थिति में तथा 100.00 कु0 से अधिक धान विक्रय हेतु सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी स्तर से आॅनलाइन सत्यापन कराया जायेगा। जो कृषक रबी विपणन वर्ष, 2020-21 में गेहूॅ खरीद हेतु पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें धान विक्रय हेतु पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नही है, परन्तु उक्त पंजीकरण को संशोधित या बिना संशोधन के पुनः लाॅक कराना होगा। यह पंजीकरण हेतु किसान भाई अपनी भूमि के विवरण (खतौनी) की कम्प्यूटराईज्ड फोटोप्रति, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार नम्बर अवश्य ले जायें।
किसान भाईयों से अनुरोध है कि वे शीघ्र धान ब्रिकी हेतु अपना पंजीकरण करायें एवं धान काॅमन मूल्य रू0 1868/प्रति कु0 एवं धान ग्रेड-ए, रू0 1888/प्रति कु0 का लाभ पायें। सरकार द्वारा कृषकों  को उनकी उपज का पूर्ण दाम दिलाने एवं बिचैलियों को क्रय केन्द्रों से दूर रखने हेतु पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home