Wednesday, August 19, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 19 अगस्त 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 19 अगस्त, 2020*
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मदरसा पोर्टल पर विभिन्न स्तर पर अनलॉक मदरसों की सूची संलग्न करते हुये परीक्षणोपरान्त मदरसा पोर्टल पर लॉक अथवा डिलीट किये जाने से सम्बन्धित आख्या कार्यालय रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 704 जवाहर भवन लखनऊ में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त के अनुपालन में सूची से सम्बन्धित मदरसे के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है। कि मदरसा पोर्टल की पत्रावली तीन प्रतियों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कानपुर नगर को उपलब्ध करा दें। जिससे मदरसे का भौतिक सत्यापन करते हुये सूचना लॉक अथवा डिलीट की सूचना कार्यालय रजिस्ट्रार को प्रेषित की जा सके।
-----------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home