Wednesday, August 19, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर19 अगस्त 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 19 अगस्त, 2020*
     मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में कोविड-19 संक्रमण के बचाव व रोकथाम के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व सर्विंलास के कार्य में अपेक्षित गति नही पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिये है। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 आर0पी0 यादव ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि जनपद में सर्विंलास टीम के द्वारा कोविड मरीजों से संबंधित जो डाटा फीड किया जा रहा है वह सही नही पाया गया है जिसपर उन्होंने डाटा फीडिंग के कार्य को गुणवत्ता के साथ सही ढंग से कराये जाने के निर्देश दिये है। *उन्होंने निर्देशित किया कि जिन प्राइवेट अस्पतालों द्वारा फ्लू कार्नर में भर्ती मरीजों सहित गम्भीर मरीजों की सूचना सीएमओ0 को उपलब्ध कराई है ऐसे प्राइवेट चिकित्सालयों में भर्ती गम्भीर मरीजों के लिए एन्टीजन टेस्ट कराये जाने हेतु निःशुल्क एन्टीजन टेस्ट किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गम्भीर रोगियों की तत्काल जाॅच कर कोविड संक्रमण से बचाव किया जा सके।* मण्डलायुक्त ने जिला सर्विंलास अधिकारी डा0 सुबोध यादव को कडे निर्देश दिये की वे ट्रामा सेन्टर रामादेवी का औचक निरीक्षण कर डाटा फीडिंग का कार्य देखे व रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन किये जाने के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड धनात्मक केसो के क्लोज कान्टेक्ट वाले लोगों की सूची बनाकर तत्काल जाॅच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि फैसिलिटी की व्यवस्था एवं आवश्यक सूचना नियमित रूप से तैयार की जाए। 
मण्डलायुक्त ने जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से औचक निरीक्षण कराने एवं ड्यूटी पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना से बचाव के संबंध में क्या क्या कार्य किये जा रहे है इसकी अधतन सूचना निरीक्षण उपरान्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने एन्टीजन टेस्टिंग किट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही एन्टीजन टेस्ट को और बढाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल मिश्रा को दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की बैठक बुला कर सौपें गये कार्यो के प्रति कितने कार्य किये गये इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने फैसलटी, रैपिड रिस्पान्स टीम, सैम्पलिंग इन्चार्ज एवं सर्विंलास इन्चार्ज को अपने कार्यो के प्रति और अधिक गम्भीरता बरतने के निर्देश दिये है।
डा0 बोबडे ने कहा कि फैसलटी एलोकेशन का मैसेज एस0ओ0, सी0ओ0 और अपर नगर मजिस्ट्रेट को निरन्तर जाता रहे ताकि कोरोना मरीजो को जल्द से जल्द उचित उपचार किया जा सके। उन्होंने सैम्पलिंग कार्य में और अधिक गति लाने के निर्देश दिये है। 
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रम्हदेव राम तिवारी, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, ए0डी0 हेल्थ डा0 आर0पी0 यादव, उप प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीमती रिचा गिरी, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
-------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home