जिलाधिकारी ने दिये लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश: जिलाधिकारी ने दिये बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणोें को प्र्राथमिकता के निर्देशः बच्चोें की गुमशुदगी का किया जाये 24 घटें में निस्तारण:
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन:
जिलाधिकारी ने दिये लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश:
जिलाधिकारी ने दिये बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणोें को प्र्राथमिकता के निर्देशः
बच्चोें की गुमशुदगी का किया जाये 24 घटें में निस्तारण:
उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला बाल संरक्षण समिति उन्नाव की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला बाल संरक्षण समिति के नामित सदस्यों के साथ किया गया। बैठक बाल संरक्षण विषय पर आहुत की गयी, जिसमें सी0पी0एस0 योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्याें की समीक्षा की गयी। साथ ही बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं चाईल्ड लाइन के कार्याें की भी समीक्षा की गयी एवं लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बाल कल्याण अधिकारियों, विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी व कर्मचारियों एवं ए.एच.टी.यू. के अधिकारी को बच्चों के साथ फ्रेण्डली व्यवहार किये जाने, हथकड़ी न लगाने, सादी वर्दी में मिलने, बच्चों की गुमशुदगी के प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कर 24 घण्टे के अन्दर मिसिंग द चाईल्ड ट्रैक पर सूचना अपलोड करने एवं बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारियों को ब्लाॅक बाल संरक्षण समिति एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठकें सामाजिक दूरी का पालन करते हुये नियमित रूप से कराते हुए बैठकों की सूचना एवं कार्यवृत्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने, प्रभारी एस0जे0पी0यू0 को नियमित रूप से बैठक आयोजित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने, सहायक श्रमायुक्त को समय-समय पर अभियान चलाकर बालश्रमिकों को मुक्त कराने एवं आमजनमानस को जागरूक कराये जाने, अपर पुलिस अधीक्षक को किसी भी थाने पर महिलाओं को न रोके जाने तथा जनपद में बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह की जिला टास्क फोर्स को क्रियाशील किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक, श्री विनोद कुमार पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रेनू यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री राकेश पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रभारी डी0सी0आर0बी0, प्रतिनिधि जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई के अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, जिला समन्वयक 1098-चाईल्ड लाइन, तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी, विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home