Wednesday, August 19, 2020

बड़ी खबर : आगरा में 34 सवारियो से भरी बस को बदमाशो ने किया हाइजेक

बड़ी खबर: आगरा में 34 सवारियों से भरी बस को बदमाशों ने किया हाईजैक

आगरा (Agra) थाना मलपुरा इलाके में प्राइवेट बस को हथियारबंद बदमाशों ने हाईजैक (Bus Hijack) कर लिया. बताया जा रहा है कि बस में 34 यात्री सवार हैं. ड्राइवर और कंडक्टर की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

आगरा. ताज नगरी आगरा (Agra) में बुधवार को हथियारबंद बदमाशों (Criminals) ने सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक (Bus Hijack) कर लिया. बस हाईजैक की सूचना पर पुलिस (Police) महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम से मध्यप्रदेश जा रही एक प्राइवेट बस को बदमाशों ने हाईजैक कर लिया. ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बदमाश बस को अज्ञात जगह ले गए हैं.

घटना बुधवार तड़के की है. थाना मलपुरा इलाके में प्राइवेट बस को हथियारबंद बदमाशों ने हाईजैक कर लिया. बताया जा रहा है कि बस में 34 यात्री सवार हैं. ड्राइवर और कंडक्टर की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home