जिलाधिकारी ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा
*जिलाधिकारी ने की रू० 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षाः*
*जिलाधिकारी ने दिए मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश:*
*मां चंद्रिका देवी मंदिर स्थित घाट निर्माण कार्यों में लाएं तेजी:*
*जिलाधिकारी ने दिए आवासों के जीर्णोद्धार कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश:*
*उन्नाव 18 अगस्त 2020 (सू0वि0)* जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज गूगल मीट के माध्यम से जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
बैठक में यूनिट 29 c&ds यूपी जल निगम, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट 8 लखनऊ से
सिद्धनाथ मंदिर पर चर्चा,राजकीय हाई स्कूल बेरिया गढ़ा का निर्माण कार्य, राजकीय हाई स्कूल अदौरा का निर्माण कार्य, राजकीय स्कूल अरेरकला, राजकीय हाई स्कूल रायपुर गढ़ी, राजकीय हाई स्कूल बिछिया, राजकीय हाई स्कूल शिवगढ़ी, राजकीय हाई स्कूल मवई के निर्माण कार्यों पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों,शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार नवाबगंज की झील में जलापूर्ति की व्यवस्था हेतु 10 अदद गहरे नलकूपों की स्थापना तथा नवाबगंज पक्षी विहार की वन कॉलोनी के आवासों के जीर्णोद्धार कार्यों व बालिका छात्रावास पुरवा का निर्माण कार्य,माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भगवंत नगर में स्थापित किए जाने वाली राजकीय इंटर कॉलेज के भवन निर्माण पर वृहद रूप से चर्चा की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार में आवासों से पहुंच मार्ग तक इंटरलॉकिंग टाइल्स की स्थापना के कार्यों,जनपद के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में घाटों का निर्माण, गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य, मंदिर पर साइनेज का कार्य आदि कार्यो में तेजी लाने हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिए गए।एमएसडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण (नॉर्मल स्कूल के पीछे,डायट कैंपस) तथा ग्रामीण चंद्रिका खेड़ा ग्राम पंचायत पेयजल योजना, बेहटा कच्छ ग्राम पंचायत पेयजल योजना, खपरा मुस्लिम ग्राम, पेयजल योजनाआओं पर चर्चा करते हुए संबंधित को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रगति में सुधार करने हेतु चेतावनी दी। उन्होंने एक्स0ई0एन0 जल निगम को चेतावनी देते हुये कहा कि शासन द्वारा निर्धारित जलापूर्ति जनपद का ग्रेड पीछे नहीं होना चाहिए। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य शतप्रतिशत समय से पूर्ण हो।
उन्होंने कहा कि गांव में केमिकल युक्त पानी नहीं जाना चाहिए, सम्बन्धित अधिकारियों को पुराने अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो अधूरे कार्य हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, डी0ई0एस0टी0ओ0, श्री राजदीप वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार पांडेय, सहायक उपायुक्त उद्योग सुश्री रोचना श्रीवास्तव सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।
-------------------------
*जिला सूचना कार्यालय,उन्नाव।*

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home