Tuesday, August 18, 2020

जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने दिए प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की  समीक्षाः
जिलाधिकारी ने दिए प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देशः
कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के दिए निर्देशः
समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का कराएं शत-प्रतिशत पालनः
कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी क्षम्यः
प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के दिए निर्देशः
उन्नाव 18 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम गूगल मीट के माध्यम से कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया।  
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व वादों (भू राजस्व अधिनियम तथा जमींदारी उन्मूलन अधिनियम निस्तारण का विवरण), राजस्व वर्ष, स्टाम्प वादों के निस्तारण का विवरण, जमींदारी अधिनियम की धारा-198 ए के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही, कृषि भूमि का आवंटन, आवास स्थल आवंटन की प्रगति का विवरण, विभिन्न न्यायालयों में दायर वादों का निस्तारण, आवासीय भूमि का आवंटन, पोखरों के आवंटन की प्रगति, कुम्हारी कला, वृक्षारोपण, चकमार्गों/सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण, पोखरों, झीलों, कुओं से अवैध कब्जा हटाने, कृषि भूमि के पट्टों से अवैध कब्जेदारों को हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाने,  खतौनी का कम्प्यूटरीकरण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, विवरण राजस्व अभिलेखागार आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।
उन्होंने आबकारी अधिकारी को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल को मंडी चेक कराने, अभिलेखागार में जल्द से जल्द पत्रावलियां दाखिल करवाने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री राकेश गुप्ता को वादों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। समस्त उप जिलाधिकारियों को सभी तहसीलों में आवंटन कराने, कुम्हारी कला का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, अतिक्रमण हटवाने, अवैध कब्जे हटवाने,अभिलेख आदि सही करवाने, खतौनी दाखिल करवाने आदि हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला के कार्य से कुम्हारों को बहुत ही बड़ा लाभ मिल सकता है।
जिलाधिकारी द्वारा ऑडिट के प्रस्तर, स्वामित्व योजना, मानव संपदा पोर्टल, सिंचाई, जनपद में कुल अमीन, दो गज की दूरी, मास्क जरूरी आदि पर चर्चा की गई। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय की निर्देशों की अनुकूल ही कार्य करें। प्रत्येक तहसील में प्रत्येक दिन सैनिटाइजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें, समस्त तहसीलों में कोविड-19 प्रॉपर तरीके से संचालित होना चाहिए। कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का पालन शत प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क  पहने हुए या सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए पाया जाए उसके प्रति जुर्माना अवश्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने ए०आर०टी०ओ० को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि उप जिला अधिकारी के साथ मिलकर कार्यों को पूरा करें। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ वाहनों का प्रभावी नियंत्रण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नियमित रूप से निरीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री राकेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
------------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home