Tuesday, August 18, 2020

प्रेस विज्ञप्ति :- कानपुर नगर 18अगस्त 2020

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 18 अगस्त, 2020

श्री सुनील कुमार भराला, अध्यक्ष, श्रम कल्याण परिषद,उत्तर प्रदेश,की अध्यक्षता में ’’उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद’’ की 72वीं बैठक सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष, श्रम कल्याण परिषद ने निर्देशित किया कि श्रमिकों कि हितों में संचालित योजनाओं का लाभ समय से दिलाने के लिये प्रत्येक जनपद में श्रम प्रर्वतन अधिकारी/सहायक श्रमायुक्त श्रमिकों के विभिन्न संचालित योजना के आन लाइन आवेदन पत्रों का सात दिनों में जांच/सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें,इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होनें बताया कि श्रमिकों के हितों में संचालित योजनाओं का लाभ दिलायें जाने हेतु मासिक आय 15 हजार से बढाकर 24 हजार तक बढाये जाने पर विचार किया गया। उन्होनें जिन जनपदों में श्रमिकों के हितों में संचालित योजनाओं के आवेदन पत्र अभी तक नहीं प्राप्त किये है,ऐसे श्रम प्रर्वतन अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दियें।
   बैठक में उन्हानें श्रमिकों के हितों में संचालित योजना के अन्र्तगत किसी श्रमिक की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर अत्येष्टि कार्य हेतु रू0 5 हजार से बढाकर रू010 हजार की धनराशि किये जाने के निर्देश दियें।उन्होनें श्रमिकों को रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराये जाने के संबंध में श्रम प्रर्वतन की व्यवस्था कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होनें श्रमिकों के हितों में संचालित श्रमिकों की पु़ित्रयों के विवाहोत्सव पर ‘‘ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना’’ के अन्र्तगत गरीब श्रमिको की पु़ित्रयों के कन्यादान के रूप में रू0 15 हजार की धनराशि दिये जाने, श्रमिकों के मेधावी पुत्र/पुत्रियों को  प्राविधिक शिक्षा में प्रवेश पाने के लिये ‘‘डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना’’ के अन्तर्गत सर्टीफिकेट पाठयक्रम हेतु 5 हजार एकमुश्त प्रतिवर्ष एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 10 हजार एक मुश्त दिये जाने तथा पंजीकृत कारखानों के मृतक श्रमिकों की विधवाओं/विधुर/आश्रितों को आर्थिक सहायता वितरण योजना एवं अन्य श्रमिकों के हितो में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दियें,जिससे कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें।
बैठक में उन्होेनंे श्रम कल्याण परिषद के संसाधनों के विकास तथा परिषद को आर्थिक सहायता हेतु अनुदान एवं विभिन्न प्रतिष्ठित एवं बडे उद्योगों से सी0एस0आर0फंड की व्यवस्था कराये  पर विचार विर्मश किया गया।उन्होंने अधिष्ठान एवं कारखानों में काम करने वाली महिला श्रमिकों  के स्वयं के विवाह/पुर्नविवाह को भी ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना में सम्मिलित किये जाने के निर्देश दियें।
बैठक में श्री फैसल आफताब,अपर श्रमायुक्त/पदेन सदस्य सचिव,श्री अमित कुमार मिश्रा,उप श्रम कल्याण आयुक्त,सहित के श्रम कल्याण परिषद सदस्य श्री अजीत जैन,कन्हैया लाल भारती,राधेकृष्ण त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।
-------------------------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home