Sunday, August 2, 2020

संभाल में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

सम्भल में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के बाद खाद विक्रेता की कर दी थी हत्या



सम्‍भल : चन्‍दौसी में खाद विक्रेता रामौतार शर्मा से लूट के बाद उसकी गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने घटना के 60 घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि फायरिंग की चपेट में आकर सिपाही भी घायल हो गया है। तीनों घायलों को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो बदमाश अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह रविवार की सुबह 7 बजे कैथल से गांव बुद्ध नगर खंडुवा मार्ग पर गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी दोनों तरफ से लगभग 10 राउंड फायर हुए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल सीओ अशोक कुमार, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश को तलाशने के लिए जंगल में कांबिंग की गई। एसपी ने बताया कि खाद व्यापारी रामौतार शर्मा निवासी गणेश कालोनी चन्दौसी से 30 जुलाई को लूट की गई थी। उसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह बदमाश कैथल गांव की तरफ है। पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जबावी कार्रवाई में महेंद्र सिंह निवासी तर्क परौली थाना फैजगंज बेहटा, संतोष मौर्य निवासी खेड़ा दास थाना फैजगंज बेहटा जनपद बंदायू को पैर में गोली लगी है। जबकि सिपाही रोहित वर्मा भी घायल हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home