शुक्लागंज से चाइना के खिलाफ आज से अगस्त क्रंटी शुरू " चाइना कंपनियों भारत छोड़ो "
शुक्लागंज से चाइना के खिलाफ आज से अगस्त क्रांति शुरू "चाइना कंपनियों भारत छोड़ो"।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उदय राज पांडेय ने बताया कि
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा संदीप बंसल जी एवम मा संदीप पांडेय जी महामंत्री के निर्देश से आज
शुक्लागंज उन्नाव में आज अपने परिवार के सदस्यों एवं
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवम अखिल भारतीय उधोग ब्यापार मंडल के सदस्यों के साथ अभियान शुरू किया गया।
"चाइना कंपनियों भारत छोड़ो"
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उदय राज पांडेय जी ने सब से अपील की है। कि वह किसी भी जाति किसी भी धर्म के हो। इंजीनियर हो या डॉक्टर। वकील हो या समाज के किसी भी कार्य से जुड़े हो।चाइना के उत्पादों का इस्तेमाल बंद करें और चाइना को मुंहतोड़ जवाब देने में एक देशभक्त की भूमिका का निर्वहन करें।
अब समय आ गया है। कि स्वदेशी व्यापार और उद्योग को आगे बढ़ाना होगा और वह तभी संभव हो सकता है जब चाइना का प्रभाव हिंदुस्तान से समाप्त होगा। और इसको समाप्त करने में हर देशवासी की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए आज से प्रारंभ इस अगस्त क्रांति को एक मुहिम के रूप में आगे भी चलाया जाएगा एवं लॉकडाउन समाप्त होने के बाद हर बाजार में हर चौराहे पर चाइनीस कंपनियों का विरोध किया जाएगा। एवं चायनीस उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। अभियान से सबसे पहले
हर भारतीय को जोड़ेंगे।
आज इस अभियान मे
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह , गंगाघाट नगर अध्यक्ष अनुज तिवारी, नगर अध्यक्ष ज्योति तिवारी ,कोषाध्यक्ष प्रतिमा उपाध्याय ,धीरेन्द्र जी अनुराधा सिंह ,भी मौजूद रहे।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home