साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना।
साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना-
इस समय सोशल मीडिया पर अपराधी अलग-अलग ढंग से अपराध को अंजाम दे रहे हैं जिसमें से एक नए प्रकार का अपराध सामने आ रहा है की महिलाएं डॉक्टर बनकर या फ्रेंड बनकर लोगों से Facebook, massenger, Instagram, whatsapp.जैसी सोशल साइट से दोस्ती करती हैं और वीडियो कॉलिंग करके बात करते समय अश्लील फोटो वीडियो क्लिप बना लेती हैं जिसे बाद में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करती हैं,और लोगों से भारी भरकम पैसे वसूल करती हैं इस प्रकार से किसी भी अनजान व संदिग्ध लड़की/महिला या फर्जी महिला डॉक्टर से वीडियो कॉलिंग पर अंगो का प्रदर्शन ना करे और ना ही गलत बाते करे , इसके अलावा अपनी या किसी भी प्रकार की ऐसी गलत फोटो ना भेजे, नहीं तो आपको आर्थिक व मानसिक नुकसान झेलना पड़ सकता है,और ऐसे लोगों से बचें जो इस प्रकार के अपराध में संलिप्त हैं
👉 फेसबुक मैसेंजर व अन्य किसी सोशल साइट के मैसेंजर से किसी भी प्रकार के बीमारी के बहाने या अन्य बहाने से आपके परिचित के मैसेंजर द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो आप पहले अपने परिचित से फोन कर कंफर्म होने के बाद ही खाते में पैसा डाले करें नहीं तो यह साइबर अपराधियों द्वारा आम लोगों की आईडी हैक कर उनके दोस्तों से पैसे की मांग बहाने बनाकर किया जा रहा है इस प्रकार के झांसे में ना आए।
दूसरे सभी लोगों को भी बताए, साइबर क्राइम की जानकारी ही बचाव है किसी भी प्रकार का अपराध होने पर साइबर क्राइम सेल में संपर्क करे।
साइबर क्राइम सेल
पुलिस कमिश्नरेट
लखनऊ।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home