जिलाधिकारी ने सुपर स्पेस्लिस्ट चिकित्सकों की व्यवस्था एवं यूरोलाजिस्ट, फिजीशियन, कोर्डियोलाजिस्ट, एनेथीसिया जैसे डाक्टरों की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के दिये गये निर्देश।

संक्रमित व्यक्ति को बगैर मेडिकल किट के होम आइसोलेशन नही किया जायेगा।
उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने कोविड-19 के बढते संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियों की हो रही मौतों की संख्या को किस तरह से नियंत्रण में लाया जाये ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मेडिकल एशोसिएशन के साथ बैठक की गयी ।
जिलाधिकारी ने सरस्वती मेडिकल कालेज के चिकित्साधिकारियों, आई0 एम0 ए0 पदाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हमारी आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि कोविड-19 के संक्रमित गम्भीर रोगियों को बचाने के पूरे प्रयास किये जाये, सभी की जान बचाने की आवश्यकता है। जनपद स्तर पर एवं सरस्वती मेडिकल कालेज में जो भी संसाधन वर्तमान में उपलब्ध है उन्हीं के द्वारा तत्काल रोगियों को बचाना है। सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्सकों की व्यवस्था एवं यूरोलाजिस्ट, फिजीशियन, कोर्डियोलांजिस्ट, एनेथीसिया जैसे डाक्टरों की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये गये, जो भी संशाधन की कमी है तत्काल व्यवस्था कराये जाने पर बल दिया। सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्सकों की सूची आज ही उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि गम्भीर रोगियों तत्काल समय से रिफर किया जाये तथा सभी का अच्छा से अच्छा इलाज हो व आपसी सामजंस्य बना कर कार्य करने की हिदायत दी गयी। उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर गम्भीरता से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब कोई भी संक्रमित व्यक्ति को बगैर मेडिकल किट के होम आइसोलेशन नही किया जायेगा उसके लिए उसे निर्धारित किट एवं दवाओं की उपलब्धता के बाद ही घर पर आइसोलेट की अनुमति होगी। उपस्थित औषधि निरीक्षक श्री अजय संतोषी मेडिकल एवं एशोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिये है कि ग्यारहसौ रूपये में (1100) किट उपलब्ध करायी जाये, जनपद के चिन्हाकित किये गये मेडिकल स्टोर से किट क्रय कर सकता है जिसमें जनपद एवं कस्बों से लगभग 20 मेडिकल स्टोरों में मिलेगी। किट में मुख्य रूप से मास्क थ्री लियर 25, पल्स आक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, सेनिटाइजर 100 एम0 एल0, सोडियम हाईपोक्लोराइड, विटामिन सी तथा जिंक टैब आदि होना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि आर0आर0पी0 टीम के माध्यम से निःशुल्क दवाएं पैरासिटामाल, अइवर मैक्टिन तथा डाक्सीसाइक्लीन जैसी दवाओं का वितरण कराया जायेगा। औषधि निरीक्षक श्री अजय संतोषी से कहा गया है कि इच्छुक मेडिकल स्टोर की सूची पूरे जनपद की उपलब्ध कराये जाने एवं समय से किट उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जो संक्रमित व्यक्ति मेडिकल किट की व्यवस्था नही कर सकते तथा घर में मानक के अनुसार कमरे/शौचालय आदि की व्यवस्था नही होगी उन्हे होम आइसोलेशन की अनुमति नही दी जायेगी, ऐसे लोगों को एल-1 अस्पतालों में भर्ती किया जायेगा। मेडिकल स्टोर के प्रबन्धकों को निर्देश दिये गये है जो भी व्यक्ति दवा क्रय करने आये उसका एक रजिस्टर तैयार कराया जाये ताकि उसका सम्पूर्ण विवरण उसमें दर्ज हो आवश्यकता पडने पर कोरोना वायरस की जाच आदि करायी जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी श्री राकेश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा आशुतोष कुमार, चिकित्साधीक्षक श्री बी0बी0 भट्ट, सरस्वती मेडिकल कालेज के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
--------------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home