बडी खबर- आज नहीं बन्द रहेगा बाज़ार।
बड़ी खबर - आज नहीं बंद रहेगा बाजार, आज खुलेंगी दुकानें, शुक्रवार की बंदी का फैसला डीएम रवींद्र कुमार ने टाला
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए 25 जुलाई को जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद करने की सहमति बनी थी। हालांकि उस सप्ताह में बकरीद व रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण शुक्रवार को बाजार खोलने की अनुमति दे दी थी। गुरुवार को डीएम रवींद्र कुमार ने तीन दिवसीय बंदी के पूर्व जारी आदेश को समाप्त करते हुए शुक्रवार को बाजार खोलने की अनुमति दे दी।
डीएम ने बताया कि इस सप्ताह शुक्रवार को बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे व्यापारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद बंदी को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वहीं, शासन के आदेश के तहत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे की पूर्णरूप से बंदी रहेगी। इस बंदी का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home