देर रात से हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं शहर सहित पूरे जनपद में जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
देर रात से हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं शहर सहित पूरे जनपद में जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,
सबसे बुरा हाल शहर के नगर पालिका क्षेत्र का है । शहर में शायद ही कोई मोहल्ला हो जहां सड़कों पर पानी ना भरा हो। दिखावे के लिए नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई की जाती है लेकिन बारिश में नालों के उफनाने से सड़कों लोगों के घरों में पानी भर जाने से सफाई की पोल खुल जाती है। शहर की ह्रदयस्थल कहे जाने वाला बड़ा चौराहा हो या आई बी पी चौराहे सब जगह जलभराव है। जिसके चलते लोगों को रास्ता बदल कर चलना पड़ रहा है। सभासदो, चेयरमैन पुत्र व इस ओर की खींचातानी का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ता है, शहर के अनवार नगर, ए बी नगर, आदर्श नगर, लोक नगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन, पूरब खेड़ा, तालिब सराय सहित लगभग सभी इलाकों में नाले नालियों की सफाई ना होने से पानी भर जाने से रास्तों पर लोग घुटनों तक पानी मंझा कर निकलने को मजबूर हैं। नालो की सफाई की हकीकत सभी को पता है हर वर्ष एक बड़ी रकम का सफाई के नाम पर बंदरबांट कर लिया जाता है जिसके चलते शहर वासियों को नर्क भोगना पडता है। शहर सीवरेज व्यवस्था ध्वस्त है । शहर वासियों को जलभर से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों को आपस में मिलकर एक प्लान बनाना पड़ेगा आज रात से हो रही बारिश से नाले नालियां सफाई ना होने की वजह से उफनाए नतीजा नालों का पानी लोगों के घरों में भर गया।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home