राजस्थान कांग्रेस का संकट टला, बागी सचिन पायलट की पार्टी से हुई सुलह
राजस्थान कांग्रेस का संकट टला, बागी सचिन पायलट की पार्टी से हुई सुलह
राजस्थान में राजनैतिक संघर्ष के बाद बोले सचिन पाइलपायलेट आलाकमान ने मेरी बात सुनी, मुझे लगा अपनी बात कहना जरूरी था।।
पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से जारी राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट का पटापेक्ष हो गया है ये सियासी समीकरण कल सचिन पायलट की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद संभव हुआ नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के सरकारी आवास पर हुई मुलाकात लगभग दो घन्टे चली, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने की कगार पर है और पायलट की सम्मानजनक घर वापसी का रास्ता लगभग तैयार हो चुका है. जानकारी के मुताबिक शुरू से ही प्रियंका गांधी सचिन पायलट के संपर्क में थीं
पायलट पर कार्रवाई और मामला अदालत में जाने के बाद बातचीत टूट गई थी लेकिन पिछले दिनों सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से फिर बात की और जाहिर किया कि वह राहुल गांधी से मिलना चाहते थे. कल पायलट को राहुल से मिलने का समय मिला. राहुल से मुलाकात में पायलट ने कहा कि उनका मतभेद गहलोत से है, कांग्रेस से नहीं. पायलट ने कहा कि उन्होंने कोई भी पार्टी विरोधी बयान नहीं दिया. पायलट की पूरी बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने उनसे कहा कि राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं होना चाहिए जिस पर पायलट ने हामी भरी. बातचीत सकारात्मक रूप से खत्म होने के बाद राहुल और प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से भी बात की
सह संपादक
गिरजेश श्रीवास्तवा की रिपोर्ट
Labels: jaipur (Rajsthan)

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home